Shorts: बार काउंसिल ऑफ इंडिया यानी BCI और उसके अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के हमले के बाद सियासी भूचाल आ गया है! CJP प्रवक्ता सौरव दास ने आरोप लगाया कि BCI ने महज एक साल में बैठकों और सम्मेलनों के नाम पर 14 करोड़ रुपये से ज्यादा फुंक डाले। यह पूरा विवाद तब भड़का जब NALSAR यूनिवर्सिटी के छात्रों के नामांकन पर रोक लगाने वाला BCI का फरमान जनविरोध के चलते कुछ ही घंटों में वापस लेना पड़ा। सुप्रीम कोर्ट के CJI ने छात्रों के विरोध के अधिकार का समर्थन करते हुए BCI की कार्रवाई पर सख्त ऐतराज जताया है। CJP ने इस फैसले को युवाओं की बड़ी जीत बताते हुए अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा के लंबे कार्यकाल, भारी-भरकम खर्चों और मनमाने रवैये पर सवाल खड़े कर उनके इस्तीफे की मांग तेज कर दी है।