Shorts: आपको भोपाल का वो चर्चित ट्विशा शर्मा वाला केस तो याद होगा ना? शुरुआत में सब यही कह रहे थे कि मॉडल ट्विशा की बड़ी दर्दनाक हत्या कर दी गई है और घरवाले भी यही दावा कर रहे थे कि उनके पति और ससुराल वालों ने मिलकर उनकी जान ली है। लेकिन अब CBI की जो 30 पन्नों की नई चार्जशीट सामने आई है, उसने इस पूरे केस की कहानी ही पलट कर रख दी है। CBI ने फॉरेंसिक सबूतों और AIIMS दिल्ली के डॉक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर बिल्कुल साफ कर दिया है कि ट्विशा की कोई हत्या नहीं हुई थी, बल्कि शादी के बाद से मिल रहे लगातार मानसिक तनाव और प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने खुद अपनी जान दे दी थी। जांच में ये भी चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि उनके शरीर पर मारपीट या संघर्ष का कोई निशान नहीं मिला, बल्कि उनके पति और सास उन्हें आए दिन ताने देते थे और पैसों को लेकर भी घर में खूब कलेश चल रहा था। अब इस सनसनीखेज खुलासे के बाद से पुलिस और कोर्ट की कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ रही है |