Shorts: कांग्रेस सांसद और राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान का पुरजोर समर्थन करते हुए मोदी सरकार की विदेश नीति पर तीखा हमला बोला है! प्रमोद तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी ने नेता प्रतिपक्ष के तौर पर देश के सामने सच ही तो रखा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या लोग 'ऑपरेशन सिंदूर' के उस दौर को भूल गए हैं, जब कूटनीतिक मोर्चे पर भारत अलग-थलग पड़ गया था? तिवारी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां भी जाते हैं और जिस तरह से विदेशी नेताओं से मुलाकात करते हैं, उससे देश के हितों को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज भारत की विदेश नीति इतिहास में सबसे कमजोर स्थिति में पहुंच गई है।