Shorts: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया वीडियो और बयान पर ज़ोरदार पलटवार किया है! सीएम धामी ने कहा कि राहुल गांधी की भाषा दिन-प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस्तेमाल की गई शब्दावली को भारतीय राजनीति की मर्यादा पर एक बड़ा कलंक करार दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए धामी ने कहा कि ऐसी भाषा किसी भी सभ्य राजनीतिक संस्कृति में स्वीकार्य नहीं है। सीएम धामी ने कड़े शब्दों में हमला बोलते हुए कहा कि देश की जनता इनके शब्द, संस्कार और सोच को अच्छी तरह देख रही है, यही वजह है कि देश लगातार कांग्रेस को नकारता आया है और आगे भी पूरी तरह नकारता रहेगा।