Anthropic AI के चलते फिर IT स्टॉक्स में आई सुनामी, बिकवाली के चलते औंधे मुंह गिरा बाजार
x

Anthropic AI के चलते फिर IT स्टॉक्स में आई सुनामी, बिकवाली के चलते औंधे मुंह गिरा बाजार

फरवरी महीने में इससे पहले भी आईटी शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली थी जब Anthropic ने लीगल और कोड एनालिसिस से जुड़े ऑटोमेशन टूल्स लॉन्च किए.


Click the Play button to hear this message in audio format

मंगलवार का दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए अमंगल साबित हो रहा है. आईटी शेयरों में तेज गिरावट के चलते बाजार में जोरदार बिकवाली लौट आई. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से होने वाले डिसरप्शन यानी व्यवधान के चलते आईटी सर्विसेज कंपनियों की मुश्किलें बढ़ने वाली है. Anthropic ने दावा किया कि उसके ‘Claude Code’ टूल्स पुराने सॉफ्टवेयर सिस्टम को आधुनिक बनाने की लागत कम हो सकती हैं साथ में इसमें आने वाली दिक्कतों में भी कमी आएगी.

इससे आईटी कंपनियों की कमाई पर असर पड़ सकता है जिसने आईटी स्टॉक्स में निवेशकों के भरोसे को कमजोर किया है. यही वजह है कि आईटी शेयरों में फिर से सुनामी देखने को मिल रही है.

निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते बीएसई सेंसेक्स 880 और एनएसई निफ्टी 250 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. निफ्टी के आईटी इंडेक्स के अलावा निफ्टी के सर्विसेज इंडेक्स और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में भी गिरावट है. बाजार में बिकवाली के चलते निवेशकों को 3 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और बीएसई का मार्केट कैप घटकर 466 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है.

आईटी स्टॉक्स में तेज गिरावट

लगातार पांचवां सेशन है जब आईटी शेयरों में गिरावट है. निफ्टी आईटी इंडेक्स 1180 अंकों की गिरावट के साोथ 30,372 अंकों पर जा लुढ़का जो पिछले सेशन में 31,550 अंकों पर क्लोज हुआ था. पिछले एक साल में आईटी इंडेक्स अपने हाई से 25 फीसदी तक गिर चुका है. सबसे बड़ी गिरावट Persistent Systems के शेयरों में है जो कि 5.73 फीसदी, Coforge 5.15 फीसदी, HCL Tech 4.52 फीसदी, टेक महिंद्रा 4.52 फीसदी, एलटीआई माइंडट्री 3.88 फीसदी, इंफोसिस 3.58 फीसदी, टीसीएस 2.91 फीसदी, विप्रो 2.24 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है.

AI से बढ़ी चिंता, ब्रोकरेज हाउस ने घटाई रेटिंग

फरवरी महीने में इससे पहले भी आईटी शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली थी जब Anthropic ने लीगल और कोड एनालिसिस से जुड़े ऑटोमेशन टूल्स लॉन्च किए. इससे निवेशकों में डर पैदा हुआ कि AI पारंपरिक आईटी सर्विस कंपनियों के राजस्व मॉडल में स्ट्रक्चरल बदलाव ला सकता है. इसी के मद्देनजर ब्रोकरेज हाउसेज ने आईटी स्टॉक्स की रेटिंग को घटा दिया है. Jefferies ने Infosys की रेटिंग घटाकर ‘होल्ड’ कर दिया और उनके टारगेट प्राइस में 31% की कटौती कर 1,290 रुपये कर दिए जबकि HCL Technologies के टारगेट प्राइस को घटाकर 26 फीसदी घटाकर 1390 रुपये कर दिया है. TCS, LTIMindtree और Hexaware Technologies को ‘अंडरपरफॉर्म’ कर दिया है.

Jefferies ने कहा है कि आईटी शेयरों में अभी और गिरावट की आशंका बनी हुई है. हालांकि CLSA का कहना है कि भारतीय आईटी सेक्टर में AI से जुड़ी आशंकाएं कुछ हद तक बढ़ा-चढ़ाकर पेश की जा रही हैं. CLSA ने भी वैल्यूएशन में गिरावट और मध्यम से दीर्घकालिक ग्रोथ को लेकर निवेशकों की सतर्कता का हवाला देते हुए पूरे सेक्टर में टारगेट प्राइस कम किए हैं. साफ है AI को लेकर बढ़ती अनिश्चितता ने भारतीय आईटी सेक्टर पर दबाव बढ़ा दिया है.

Read More
Next Story