dhoni strikes against lsg in ipl 2025
x
धोनी ने 11 गेंद पर 26 रन की निर्णायक पारी खेली

धोनी के धमाल से CSK ने लखनऊ सुपर जियान्ट्स LSG को हराया

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के 11 गेंदों में ताबड़तोड़ 26 रन की बदौलत CSK ने एक रोमांचक मुकाबले में LSG की टीम को पांच विकेट से हरा दिया


IPL 2025 में बड़े दिन बाद LSG के कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला बोला। उन्होंने फिफ्टी जमाई। 4 छक्के और 4 चौके लगाकर 63 रन बनाए। लेकिन उनकी फॉर्म में वापसी उनकी टीम को जिताने के लिए नाकाफी रही। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जियांट्स 5 विकेट से हार गई।

हालांकि एक समय CSK का मैच भी फंसता हुआ दिख रहा था। ऐसे ही नाजुक मौके पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान में उतरे और महज 11 गेंदों पर 26 रन ठोक कर उन्होंने अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।

धोनी के साथ शिवम दुबे ने नाबाद 43 रन की पारी खेली। दोनों नॉट आउट पैवेलियन लौटे। दोनों के बीच महज 25 गेंदों पर 50 रन की भागीदारी हुई जोकि जीत के लिए निर्णायक साबित हुई। CSK ने तीन गेंद शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।

इससे पहले LSG की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 166 रन बनाए। LSG की तरफ से लगातार आउट ऑफ फॉर्म चल रहे कप्तान ऋषभ पंत अपने रंग में दिखे। उन्होंने 49 गेंदों पर 63 रन कूट डाले। लेकिन पंत की कप्तानी पारी भी उनकी टीम को जीत नहीं दिला पाई।

Read More
Next Story