x

दिल्ली में प्रदूषण के आंकड़ों पर महाभारत: मशीनों से छेड़छाड़ के गंभीर आरोप

दिवाली के बाद दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारी सियासत शुरू हो गई है। एक तरफ डेटा फर्जीवाड़े का आरोप है। वहीं आम जनता ने प्रशासन की नाकामी पर सवाल उठाए हैं।


Zamini Hakikat: दिवाली के बाद दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण सबसे बड़ी समस्या बन जाता है। त्योहार पर छोड़े गए पटाखे आग में घी का काम करते हैं। इससे हवा में प्रदूषण का स्तर बहुत ही ज्यादा बढ़ जाता है। इस बार दिवाली के अगले दिन प्रदूषण कुछ कम दिखा है। इसकी सबसे बड़ी वजह सिर्फ कुदरत की मेहरबानी और हवा का चलना है। दिल्ली एनसीआर में सुबह से ही काफी तेज हवा चल रही है। इसी तेज हवा की वजह से धुएं का गुबार काफी दूर चला गया है। एक्यूआई का स्तर पिछले कुछ सालों के मुकाबले थोड़ा बेहतर नजर आ रहा है। लेकिन इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी और घमासान काफी तेज हो गया है। राजनेताओं के साथ साथ आम जनता भी इस पर अपनी बेबाक राय रख रही है।


एक्यूआई के आंकड़ों पर शुरू हुआ विवाद
अभी दिल्ली का एक्यूआई तीन सौ के आसपास दर्ज किया गया है। आठ नवंबर को सुबह ग्यारह बजे यह आंकड़ा करीब चार सौ था। सोमवार यानी 9 नवम्बर की सुबह ग्यारह बजकर तीस मिनट पर यह 286 रिकॉर्ड किया गया। हालांकि एक्यूआई के इन आंकड़ों को लेकर भारी विवाद चल रहा है। सीपीसीबी और दिल्ली सरकार के कई मॉनिटरिंग स्टेशन पूरी तरह बंद बताये गए हैं। रात के समय कई मॉनिटरिंग स्टेशनों से कोई भी आंकड़े नहीं आ रहे थे। आम आदमी पार्टी ने सरकार पर हेराफेरी के बहुत बड़े आरोप लगाए हैं।

सौरभ भारद्वाज ने लगाए गंभीर आरोप
आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार एक्यूआई डेटा में बहुत भारी फर्जीवाड़ा कर रही है। उन्होंने इसकी तुलना एक मरीज की ब्लड प्रेशर मशीन खराब करने से की। उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझकर खुले और हरे भरे इलाकों में नए स्टेशन लगा रही है। इसका मुख्य मकसद प्रदूषण का औसत आंकड़ा किसी भी तरह कम करके दिखाना है। जहांगीरपुरी में एक्यूआई स्टेशन के ऊपर सीधे पानी छिड़का जा रहा है। स्टेशन बंद करके सरकार डेटा की खुल्लम खुल्ला चोरी कर रही है।
वहीँ आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाये हैं। संजय सिंह ने कहा कि लोगों ने अपने हिसाब से प्रदूषण के आंकड़ों को दिखाया है। जिस हिसाब AQI लेवल रात के समय बढ़ा, वो भारत देश की छवि के लिए भी बेहद चिंता का विषय है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल में पूरे विश्व के 100 सबसे प्रदूषित शहरों में से 99 भारत के हैं, जो बेहद शर्म की बात है।

भाजपा ने किया अपना कड़ा बचाव
दूसरी तरफ दिल्ली सरकार के मंत्री और भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने इन सभी आरोपों पर अपना कड़ा पक्ष रखा है। उनका कहना है कि इतिहास में पहली बार दिवाली के बाद प्रदूषण असल में घटा है। यह कोई प्राकृतिक घटना नहीं बल्कि सैटेलाइट का एक वैज्ञानिक आंकड़ा है। भाजपा ने आप सरकार पर पराली जलाने को लेकर भी कड़ा निशाना साधा है। उनका दावा है कि पंजाब में जानबूझकर बारह सौ जगहों पर आग लगाई गई।

पर्यावरण विद ने क्या कहा
पर्यावरण विद मनु के अनुसार प्रदूषण के आंकड़ो को लेकर राजनीती हो रही है। DPCC और CPCB के आंकड़ो को समीर एप पर प्रदर्शित नहीं किया गया। आधी रात के बाद 2 से 3 बजे के आसपास कई मोनिटरिंग स्टेशन बंद किये गए। कई राजनितिक दल AQI को ठीक से नहीं समझते हुए गलत आंकड़ो, जैसे 3000 AQI का दावा कर रही हैं, जो गलत हैं। इस बार अच्छी बात ये रही कि हवा चली है, जिसकी वजह से प्रदूषक तत्व यहाँ से दूर कहीं चले गए, लेकिन इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं नहज, ये प्राकृतिक कारण से हुआ है।

आनंद विहार और आईटीओ की जमीनी हकीकत
आनंद विहार दिल्ली के सबसे प्रदूषित इलाकों में से एक माना जाता है। यहां वाहनों की भारी आवाजाही बहुत ज्यादा प्रदूषण और धूल फैलाती है। कई अहम जगहों पर एक्यूआई दिखाने वाली स्क्रीन पूरी तरह बंद पड़ी हैं। मौसम भवन के बाहर लगी डिस्प्ले स्क्रीन भी पूरी तरह से बंद है। कनॉट प्लेस और आईटीओ में भी मॉनिटरिंग स्टेशन पूरी तरह बंद पड़े हुए हैं।

मोहम्मद इनाम की बहुत खास राय
राजनेताओं के साथ आम जनता भी इस अहम मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रख रही है। रिपोर्ट के दौरान वाराणसी के रहने वाले मोहम्मद इनाम से भी बात की गई। वह दिल्ली में अपने व्यापारिक काम से आए थे। उन्होंने साफ कहा कि त्योहारों की खुशी सबसे ज्यादा अहम होती है। जश्न मनाने में कोई भी बुराई बिल्कुल नहीं है। मुस्लिम और हिंदू से कोई भी फर्क नहीं पड़ता है। जिसको जहां से भी खुशी मिले उसे वहां अपनी खुशी मनानी चाहिए। पटाखों सेर प्रदूषण होता है लेकिन ये लोगों को स्वयं निर्णय करना होगा।

वाहनों के धुएं और नाकामी पर उठे सवाल
ग्राउंड रिपोर्ट में कुछ अन्य स्थानीय नागरिकों ने भी अपनी बात खुलकर रखी। रोहिणी निवासी केडी मुले ने कहा कि प्रदूषण के लिए सिर्फ पटाखों को दोष देना पूरी तरह गलत है। सरकार को बेतहाशा बढ़ते हुए वाहनों पर भी बहुत सख्त रोक लगानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन की भारी नाकामी पर भी बहुत गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कोर्ट और सरकार प्रदूषण रोकने को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं। प्रशासन पाबंदियों को बहुत सख्ती से लागू करने में पूरी तरह फेल रहा है। कुछ नागरिकों ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि लोगों ने भी इसमें भारी लापरवाही बरती है। दिल्ली के रहने वाले कान्हा मिश्रा ने कहा कि ये खुशियों का त्योहर है लेकिन ये सरकार और न्याय पालिका को सोचना चाहिए कि किस तरह से उन पटाखों पर रोक लगाए जो प्रदूषण फैलाने में ज्यादा अहम हैं। हर चीज में कुछ अच्छा और कुछ बुरा होता है।





Read More
Next Story