SIR का विरोध, राहुल प्रियंका सड़क पर बैठे
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का विरोध शांत होने का नाम नहीं ले रहा है।
Live Updates
- 7 Oct 2026 4:31 PM IST
राहुल फिर चले जंतर मंतर की ओर
बुधवार दोपहर को राहुल गांधी ने जंतर मंतर पर जाकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया। दिल्ली के कनॉट प्लेस के एक रेस्टोरेंट में विपक्षी सांसदों के लंच के बाद उन्होंने यह घोषणा की। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी सांसदों को लंच पर बुलाया था। बता दें एक दिन पहले ही इंडिया ने ब्लॉक ने एसआईआर और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट किया था।
- 7 Oct 2026 10:46 AM IST
खड़गे करेंगे विपक्षी दलों के साथ लंच
INDIA ब्लॉक के सांसदों के मार्च और राहुल गांधी के धरने के एक दिन बाद, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को दिल्ली में एक रेस्टोरेंट में गठबंधन के सांसदों के लिए लंच का आयोजन करेंगे।
विपक्षी सांसदों के 'वोट चोरी' के मुद्दे पर दबाव बढ़ाने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अपने अगले कदमों पर चर्चा करने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष बुधवार को दोपहर 1:30 बजे जनपथ स्थित सागर रत्ना में INDIA ब्लॉक के सांसदों के लिए लंच का आयोजन करेंगे।
- 7 Oct 2026 10:38 AM IST
राहुल-प्रियंका के खिलाफ केस दर्ज
दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन के एक दिन बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दोनों नेताओं समेत अन्य लोगों पर बिना अनुमति आकाशवाणी भवन परिसर में प्रवेश करने का आरोप है।
मंगलवार को INDIA ब्लॉक के सांसद संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर मार्च कर रहे थे। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर मार्च को आगे बढ़ने से रोक दिया था। इसके बाद राहुल और प्रियंका समेत कुछ विपक्षी नेता आकाशवाणी भवन परिसर पहुंचे और वहां धरने पर बैठ गए। पुलिस का कहना है कि मार्च और परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं ली गई थी। बाद में राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं को हिरासत में लेकर वहां से हटाया गया था।
