ग्लोबल संकेतों से बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले
x

ग्लोबल संकेतों से बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले

पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद से घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़ा, जबकि निफ्टी 24300 के पार पहुंच गया।


पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और शांति की उम्मीदों के बीच घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़ गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 इंडेक्स 24,300 के स्तर के पार पहुंच गया।

सुबह 9:22 बजे बीएसई सेंसेक्स 487.81 अंक यानी 0.63 फीसदी की बढ़त के साथ 77,989.93 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 156.80 अंक यानी 0.65 फीसदी की तेजी के साथ 24,332.50 अंक पर पहुंच गया।

आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। आईटी सेक्टर के शेयरों में सबसे अधिक खरीदारी देखने को मिली। एचसीएल टेक का शेयर 4.73 फीसदी की बढ़त के साथ सबसे ज्यादा चढ़ा। इसके अलावा टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस, टाटा स्टील और बजाज फिनसर्व के शेयरों में भी अच्छी तेजी दर्ज की गई।

इन शेयरों में रही गिरावट

दूसरी ओर, कुछ प्रमुख शेयरों में बिकवाली भी देखने को मिली। महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ खुला। इसके अलावा एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, इंडिगो, पावरग्रिड और एसबीआई के शेयर शुरुआती कारोबार में लाल निशान में कारोबार करते नजर आए।

Read More
Next Story