x
राजनीति के मैदान में उतरे अलंकार अग्निहोत्री

EXCLUSIVE INTERVIEW : 'शंकराचार्य से मिलेंगे…हमें समर्थन दे रहे हैं BJP-RSS कार्यकर्ता’-पूर्व PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री

25 Feb 2026 11:08 AM IST

बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री RAM नाम से पार्टी बनाकर विधानसभा चुनाव लड़ने तैयारी में है।उनका कहना है कि उनकी पार्टी सरकार बनाएगी और उनको RSS-BJP के लोग समर्थन दे रहे हैं।

PCS ALANKAR AGNIHOTRI EXCLUSIVE INTERVIEW : शंकराचार्य के अपमान और यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में इस्तीफ़ा देने वाले यूपी के पूर्व पीसीसे अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने दावा किया है कि उनसे संपर्क करने वाले लोगों में बड़ी संख्या में बीजेपी और आरएसएस के कार्यकर्ता हैं।साथ ही उस बार उनकी पार्टी यूपी में डरकर बनाने में शामिल होगी। अलंकार अग्निहोत्री ने सोमवार को ही ‘राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा’ नाम से नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान किया है।उनका कहना है कि उनकी पार्टी RAM श्रीराम और श्रीकृष्ण दोनों के संदेश पर चलेगी और आने वाले चुनाव में यूपी में सरकार बनाएगी। ‘द फ़ेडरल देश’ के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यूह में अलंकार अग्निहोत्री ने बेबाकी से बात करते हुए भविष्य की योजनाओं को साझा किया।

RSS-BJP के कार्यकर्ता से रहे हैं समर्थन : अलंकार

बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री अब चुनावी मैदान में उतर चुके हैं।सोमवार को उन्होंने अपनी नई पॉलिटिकल पार्टी ‘ राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा’ (RAM) की घोषणा वृंदावन से की।इसके चिह्न के तौर कर धनुष और बांसुरी को रखा गया है। पार्टी के ऐलान के बाद द फ़ेडरल देश के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यूह में अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में आरएसएस और बीजेपी के कार्यकर्ता उनके साथ जुड़ना चाहते हैं।इसके लिए उनको फ़ोन, ईमेल के ज़रिए संदेश भेज रहे हैं ।

उनकी पार्टी में राम और कृष्ण के संदेश का समन्वय है।अलंकार कहते हैं ‘’ अभी देश में जो सरकार है वो छद्म सनातनी है।असल में वो सनातन द्रोही है।शंकराचार्य जो सनातन संस्कृति के प्रतीक हैं उनपर एक गो तस्कर और हिस्ट्रीशीटर द्वारा आरोप लगाया गया।इसलिए हम बांसुरी भी बजाएँगे और ज़रूरी होने पर धनुष बाण भी उठाना पड़ेगा।’’

एससी/एसटी एक्ट के विरोध में अभियान चलाने की तैयारी-

अलंकार अग्निहोत्री कहते हैं SC/ST एक्ट काला कानून है इसके खिलाफ भी उनकी पार्टी काम करेगी।केंद्र की बीजेपी सरकार के ख़िलाफ़ बोलते हुए अलंकार कहते हैं कि इस सरकार में जल जीवन मिशन सहित कई क्षेत्रों में भ्रष्टाचार हुए हैं।बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहते हैं ‘’ हमारी पार्टी किसी के ख़िलाफ़ नहीं है।पर सच ये है कि ब्राह्मण बटुकों का मामला हुआ या यूजीसी का मामला हुआ क्या कोई बीजेपी का जनप्रतिनिधि इस पर बोल रहा है? अब ब्राह्मणों बटुकों के मामले पर कुछ एक नेता बोल रहे हैं क्योंकि उनको लगता है कि वो मामला अब बीजेपी के ख़िलाफ़ जा सकता है पर बीजेपी का कोई भी नेता यूजीसी के ख़िलाफ़ अब भी नहीं बोल रहा है।

प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है बीजेपी-

अलंकार अग्निहोत्री कहते हैं BJP एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है, वो जिसके ख़िलाफ़ कहती है बीजेपी में नेता उसी के ख़िलाफ़ बोलते हैं।’’ पूर्व पीसीएस अधिकारी अलंकार बीजेपी का कड़ा विरोध करते हुए कहते हैं ‘’ एक पार्टी का अंत होने वाला है। B से ‘भस्मासुर जनता पार्टी’ बनने वाली है।हमारी पार्टी अब सरकार बनाने वाली है।’’ अलंकार अग्निहोत्री कहते हैं कि बीजेपी छद्म सनातनी है और देश को बर्बाद करना चाहती है।अपनी पार्टी के मुद्दों के बारे में बताए हुए अलंकार कहते हैं कि एससी/ एसटी के छात्रों को जितना शुल्क देना पड़ता है उतना ही सभी छात्रों के लिए किया जाएगा।दूसरा वायदा वो ये कर रहे हैं कि शिक्षा और स्वास्थ्य में लोगों का शून्य खर्चा हो।साथ ही एमएलसी प्रशासन, एमएलसी पुलिस विभाग भी होगा।

अलंकार अग्निहोत्री ने स्पष्ट किया कि सनातनी विचार की पार्टी है लेकिन देश में जो व्यवस्था है उसमें जिन वर्गों का उल्लेख किया गया है उन सबको लेकर चलेंगे।