अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस वर्ष... ... डोनाल्ड ट्रंप को नहीं मिला नोबेल पुरस्कार, रेस में रह गए पीछे

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस वर्ष नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिला। ट्रंप लंबे समय से इस पुरस्कार के लिए अपनी दावेदारी पेश करते रहे हैं और अपने कार्यकाल में उन्होंने खुद को कई संघर्षों और युद्धों में शांति स्थापित करने वाला नेता बताया। ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में भी लगातार यह दावा किया कि उन्होंने सात युद्धों में शांति स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसमें भारत-पाकिस्तान के विवादों में मध्यस्थता का प्रयास भी शामिल था, जिसे भारत ने सिरे से खारिज किया। हालांकि पाकिस्तान ने उनकी मध्यस्थता की भावना को स्वीकार करते हुए उन्हें नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित किया। इसके अलावा, इज़राइल ने भी ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया था।

Update: 2025-10-10 09:25 GMT

Linked news