हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों अब ठंड की गिरफ्त में... ... महाराष्ट्र में मंत्रीमंडल विस्तार : शपथ ग्रहण समारोह शुरू
हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों अब ठंड की गिरफ्त में हैं। मौसम विभाग ने बताया कि फरीदकोट में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, फरीदकोट पंजाब का सबसे ठंडा स्थान रहा। पठानकोट में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरदासपुर और बठिंडा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.8 डिग्री सेल्सियस और 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंकड़ों के अनुसार, अमृतसर में 3.4 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 7.8 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हरियाणा में करनाल में पारा गिरकर 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार और भिवानी में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Update: 2024-12-15 01:14 GMT