कहीं न कहीं अन्ना हजारे जिम्मेदार हैं

आतिशी के दिल्ली की नई सीएम बनने पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजियू ने कहा, "दिल्ली की जनता AAP सरकार से बहुत परेशान है और उसे इसका पछतावा हो रहा है। मैं अन्ना हजारे को दोषी ठहराऊंगा कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल को मंच दिया, जिसकी वजह से दिल्ली की जनता परेशान है। चुनाव जीतने के बाद झूठ बोलकर उन्होंने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है। आतिशी के सरनेम से पता चलता है कि वो वामपंथी हैं। आतिशी के परिवार वालों ने अफजल गुरु का समर्थन किया था और सुप्रीम कोर्ट की भी आलोचना की थी... AAP ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया और अब वो पंजाब को बर्बाद कर रहे हैं। दिल्ली की जनता ने AAP को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है। दिल्ली की जनता ने ऐसे अराजकतावादियों को चुनकर बहुत बड़ी गलती की है। अब उन्हें पछतावा हो रहा है।"



Update: 2024-09-17 09:09 GMT

Linked news