जंगपुरा में मद्रासी कैंप अतिक्रमण स्थल पर आप नेता... ... चुनाव से पहले ही राहुल दे रहे हताशा वाला बयान- उपेंद्र कुशवाहा

जंगपुरा में मद्रासी कैंप अतिक्रमण स्थल पर आप नेता संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज के जाने पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, "झुग्गियों को कोई नहीं छू रहा है। ये (आप) ड्रामा पार्टी है और ये बेरोजगार लोग हैं। इनका काम दिल्ली की जनता को गुमराह करना और धोखा देना है। जबकि हम सकारात्मक तरीके से दिल्ली की जनता का ख्याल रख रहे हैं, समग्र विकास कर रहे हैं, कोर्ट के आदेशों का पालन कर रहे हैंसुविधाएं देना हमारा काम है, लेकिन अगर कोई नाले या सड़क पर घर बना ले तो ये नहीं चलेगा। हमें सबकी सुविधाओं का ख्याल रखना है।

ये (आप) निरंकुश पार्टी है। जो पार्टी अपने शासन में धरने पर बैठती थी, उसकी सोच के बारे में मैं क्या कहूं? हमें संविधान का पालन करना है, हमें संविधान के हिसाब से सरकार चलानी है... हमारा लक्ष्य हर व्यक्ति को पक्का घर देना है, लेकिन वो काम योजनाबद्ध तरीके से ही हो सकता है। आजादी के इतने लंबे समय तक पिछड़ी रही ये दिल्ली 100 दिन में ठीक नहीं हो सकती। इसे ठीक होने में सालों लग जाएंगे, लेकिन दोनों हमारी नीति और नीयत सही है।

Update: 2025-06-08 09:04 GMT

Linked news