उत्तर प्रदेश सरकार एक बार फिर पर्यावरण संरक्षण की... ... Bihar Protest Live: महाराष्ट्र की तरह बिहार में वोट चुराने की कोशिश-राहुल गांधी

उत्तर प्रदेश सरकार एक बार फिर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान के तहत पूरे प्रदेश में एक ही दिन में 37 करोड़ पौधों का रोपण किया जाएगा। यह ऐतिहासिक अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू किया गया है।

इस पहल की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या और आजमगढ़ से स्वयं पौधरोपण कर करेंगे। उनके साथ वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना भी मौजूद रहेंगे।अभियान को जनांदोलन का रूप देने के लिए राज्य सरकार ने 52.43 करोड़ पौधों की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों और आम नागरिकों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया है।

Update: 2025-07-09 03:35 GMT

Linked news