भारतीय रेलवे देगा 11 साल में 5 लाख नौकरी, एक लाख 20 हजार नई भर्तियों की प्रक्रिया जारी

अश्विनी वैष्णव बोले भर्ती सतत प्रक्रिया; बिना पेपर लीक 59,678 पदों की परीक्षा पूरी, 2024-25 में 1.20 लाख रिक्तियों पर भर्ती जारी

Update: 2025-12-04 08:56 GMT

Indian Railways : भारत में रेलवे के लगातार बढ़ते नेटवर्क, तकनीकी बदलाव और विशाल संचालन प्रणाली के कारण हमेशा भारी मानवबल की जरूरत महसूस करता है। इसी जरूरत को रेखांकित करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया कि रेलवे में रिक्तियों का उत्पन्न होना और उन्हें भरना एक सतत प्रक्रिया है।

मंत्री ने कहा कि वर्ष 2024 और 2025 के कैलेंडर के अनुसार कुल 1,20,579 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है। साथ ही रेलवे ने पिछले 11 वर्षों में 5.08 लाख नौकरियाँ प्रदान की हैं।
दो दशक में सबसे तेज़ भर्ती: 2004-2013 में 4.11 लाख, 2014-2025 में 5.08 लाख भर्तियाँ

वैष्णव ने संसद में बताया कि :
2004-05 से 2013-14 तक रेलवे में 4.11 लाख भर्तियाँ हुईं
2014-15 से 2024-25 तक यह संख्या बढ़कर 5.08 लाख हो गई

यह आंकड़ा बताता है कि पिछले एक दशक में भर्ती प्रक्रिया तेजी से बढ़ी है और नौजवानों को रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं।

59,678 पदों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा बिना पेपर लीक, बिना गड़बड़ी पूरी

मंत्री ने बताया कि रेलवे ने पहला और सिंगल-स्टेज CBT (Computer Based Test) 59,678 पदों के लिए सफलतापूर्वक आयोजित कर लिया है।

महत्वपूर्ण बात

एक भी पेपर लीक नहीं, कोई मालप्रैक्टिस नहीं और परीक्षा की विश्वसनीयता पूरी तरह कायम रही।
इन पदों पर भर्ती चल रही है : सुरक्षा कैटेगरी में 23,000 से अधिक नियुक्तियां

रेलवे जिन पदों पर भर्ती कर रहा है, उनमें अधिकांश सुरक्षा से जुड़े पद हैं, जैसे :

असिस्टेंट लोको पायलट (ALP)

तकनीशियन

जूनियर इंजीनियर (JE)

पैरामेडिकल स्टाफ

RPF सब-इंस्पेक्टर

RPF कांस्टेबल

DMS, CMA आदि

अब तक 23,000 से अधिक उम्मीदवारों के पैनल तैयार किए जा चुके हैं।

2024 में 92,116 पदों के लिए 10 CEN नोटिफिकेशन जारी

रेल मंत्री के अनुसार, जनवरी–दिसंबर 2024 के बीच रेलवे ने 10 Centralized Employment Notifications (CENs) जारी किए, जिनमें कुल 92,116 पद शामिल हैं।

इनमें भर्ती शामिल है

ALP

टेक्नीशियन

RPF SI

RPF कांस्टेबल

JE / DMS / CMA

पैरामेडिकल

NTPC (Graduate & Undergraduate)

श्रेणियाँ

लेवल-1 पोस्ट जैसे ट्रैक मेंटेनर, पॉइंट्समैन और सहायक

CBT, CBAT और PET की प्रगति
कवर किए गए प्रमुख परीक्षाएँ:

ALP -18,799 पद

टेक्नीशियन - 14,298 पद

JE/DMS/CMA - 7,951 पद

किए गए चरण:

पहला CBT - पूरा

दूसरा CBT - पूरा

ALP का CBAT - पूरा

लेवल-1 के 32,438 पदों की परीक्षा:

27 नवंबर 2025 से

140 शहरों में

15 भाषाओं में CBT शुरू

RPF कांस्टेबल (4,208 पद) का PET:

13 नवंबर से प्रारंभ

2025 में भी भर्ती जारी - 7 और नोटिफिकेशन, 28,463 पद

वार्षिक कैलेंडर 2025 के अनुसार रेलवे ने 7 नए CEN नोटिफिकेशन जारी किए हैं, जिनमें 28,463 रिक्तियां शामिल हैं।

मंत्री ने यह भी बताया कि भर्ती की विश्वसनीयता बढ़ाने और उम्मीदवारों के लिए पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु रेलवे ने 2024 से वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी करने की व्यवस्था लागू की है।

कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वालों के लिए साफ संदेश - नियमित नियुक्ति का दावा नहीं

मंत्री ने स्पष्ट किया कि कॉन्ट्रैक्ट आधारित कार्य सिर्फ अस्थायी व्यवस्था है। 

रेलवे संचालन में किसी बाधा से बचने के लिए रखा जाता है।

यह नियुक्ति किसी भी प्रकार के स्थायी नौकरी, नियमितीकरण या भविष्य के अधिकार नहीं देती।

नियमित पद केवल निर्धारित चयन प्रक्रिया से ही भरे जाएंगे। 




Tags:    

Similar News