CSK की ना सिर्फ हुई हार टूटे 6 रिकॉर्ड, KKR ने धो डाला
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल का यह सीजन अच्छा नहीं जा रहा है। टीम की लगातार पांचवीं हार है। खास बात यह है कि केकेआर के खिलाफ इस मैच में कई रिकॉर्ड भी टूटे।;
CSK vs KKR Match Result: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए आईपीएल 2025 अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मैच में CSK ने अपना सबसे कम स्कोर बनाया। टीम लगातार पांचवां मुकाबला हार चुकी है और घरेलू मैदान पर भी उन्हें करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।
मैच के बाद धोनी ने कहा कि चुनौती हमेशा से रही है, हमें चुनौती स्वीकार करनी होगी। आज मुझे लगा कि हमने पर्याप्त रन नहीं बनाए हैं। प्रशंसकों ने कहा चेपक में भी यही हुआ है, जब हमने दूसरी पारी में गेंदबाजी की तो गेंद थोड़ी रुकी, आज पहली पारी में भी ऐसा ही हुआ। जब आप बहुत अधिक विकेट खो देते हैं, तो दबाव होता है और बेहतरीन स्पिनरों के साथ यह मुश्किल होता है।"
धोनी ने कहा, "हमें कभी कोई साझेदारी नहीं मिली और थोड़ी और साझेदारी हुई, और हम ठीक हो गए। महत्वपूर्ण बात यह है कि परिस्थितियों को देखें, कुछ खेलों में हमने अच्छा प्रदर्शन किया है, अपनी ताकत पर भरोसा करें और ऐसे शॉट खेलें जो आप खेल सकते हैं। किसी और के खेल से मेल नहीं खाएं। हमारे सलामी बल्लेबाज अच्छे सलामी बल्लेबाज हैं, प्रामाणिक क्रिकेट शॉट खेलते हैं, वे स्लो नहीं करते या लाइन के पार हिट करने की कोशिश नहीं करते। स्कोरकार्ड देखकर हताश न होना महत्वपूर्ण है।
चेपॉक में बना शर्मनाक रिकॉर्ड
सीएसके ने केकेआर के खिलाफ मात्र 103 रन बनाए, जो कि चेपॉक में उनका सबसे कम स्कोर है।इससे पहले 2019 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ CSK 109 रन पर ऑलआउट हुई थी।यह IPL इतिहास में CSK का तीसरा सबसे कम स्कोर है।
79 रन बनाम मुंबई (2013)
97 रन बनाम मुंबई (2022)
103 रन बनाम केकेआर (2025)
लगातार पांचवीं हार
CSK ने 2025 का पहला मुकाबला मुंबई के खिलाफ जीता था, लेकिन इसके बाद टीम लगातार पाँच मैच हार चुकी है।यह पहली बार है जब CSK आईपीएल में लगातार पाँच मुकाबले हारी है।चेपॉक में भी टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है, जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था।
केकेआर ने रच दिया इतिहास
KKR ने 59 गेंद शेष रहते CSK को हराया, जो कि IPL में CSK की सबसे बड़ी हार है।इससे पहले 2020 में मुंबई ने 46 गेंद शेष रहते CSK को हराया था।KKR के लिए यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है।2021 में उन्होंने RCB को 60 गेंद शेष रहते हराया था।
बाउंड्री के लिए सबसे लंबा इंतजार
CSK की पारी में 63 गेंदों तक कोई बाउंड्री नहीं आई।पहला चौका राहुल त्रिपाठी ने 7.5 ओवर में लगाया।अगला चौका शिवम दुबे ने 18.3 ओवर में मारा।यह IPL में किसी भी टीम द्वारा बाउंड्री के लिए तीसरा सबसे लंबा इंतजार था।
2021: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई – 78 गेंद
2015: केकेआर बनाम CSK – 68 गेंद
सुनील नरेन का दमदार प्रदर्शन
नरेन ने IPL में अब तक 16 बार चार ओवर में कोई बाउंड्री नहीं दी – यह एक रिकॉर्ड है।उन्होंने रविचंद्रन अश्विन (15 बार) को पीछे छोड़ा।साथ ही, नरेन ने 13वीं बार चार ओवर में 15 या उससे कम रन दिए, जिससे उन्होंने राशिद खान को पीछे छोड़ा।
केकेआर का लक्ष्य हासिल करने का नया अंदाज़
केकेआर ने CSK द्वारा दिया गया लक्ष्य 10.1 ओवर में हासिल कर लिया।IPL में केवल दो टीमें ही इससे कम ओवर में 20 ओवर का लक्ष्य हासिल कर चुकी हैं। मुंबई इंडियंस (2021) बनाम राजस्थान – 8.2 ओवर में हासिल किया। सनराइजर्स हैदराबाद (2024) बनाम लखनऊ – 9.4 ओवर में हासिल हुआ था।