बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची जारी, 48 उम्मीदवारों के नाम
बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को एससी (अनुसूचित जाति) के लिए आरक्षित कुटुंबा सीट से मैदान में उतारा गया है।
कांग्रेस ने गुरुवार देर रात अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, वो भी नामांकन की आखिरी तारीख से एक दिन पहले। हालांकि इससे एक दिन पहले ही बिहार कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ उम्मीदवारों के नाम जारी करने शुरू कर दिए थे।
कांग्रेस ने उम्मीदवारों को नामांकन प्रमाणपत्र प्राप्त करते हुए तस्वीरें भी साझा की थीं। यह उस समय आया है जब महागठबंधन (RJD, कांग्रेस और अन्य दलों) के बीच सीट बंटवारे की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है।
पहली सूची में पार्टी ने निम्नलिखित उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है —
बिजेन्द्र चौधरी– मुजफ्फरपुर, ओम प्रकाश गर्ग– गोपालगंज, अमिता भूषण – बेगूसराय, डॉ. शशि शेखर सिंह– वजीरगंज, कौशलेंद्र कुमार– नालंदा, आनंद शंकर सिंह– औरंगाबाद, अनिल कुमार– बिक्रम, ललन कुमार – सुल्तानगंज, अमरेश कुमार – लखीसराय, बी. के. रवि – रोसड़ा।
इसके अलावा शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय– गोविंदगंज, जितेन्द्र सिंह– अमरपुर, शिव प्रकाश गरीब दास– बछवारा, त्रिशूलधारी सिंह– बरबीघा।
सोशल मीडिया पर पर पोस्ट करते हुए राजेश राम ने पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा — “मैं कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और उन्हें यह भरोसा दिलाता हूं कि मैं यह चुनाव अकेले नहीं लड़ूंगा, बल्कि पूरा कुटुंबा परिवार एकजुट होकर लड़ेगा।”
उन्होंने आगे कहा,“हम सब मिलकर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने में अपना अमूल्य योगदान देंगे।”