दिल्ली MCD उपचुनाव: BJP आगे, AAP तीन वार्ड बचाने में सफल, कांग्रेस ने दिखाया दम

MCD bypoll: ये उपचुनाव 30 नवंबर को हुए थे। जिन 12 वार्डों पर वोटिंग हुई, उनमें से 9 सीटें पहले BJP के पास थीं और 3 AAP के पास।

Update: 2025-12-03 06:11 GMT
Click the Play button to listen to article

MCD bypoll results: दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। इसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 7 सीटों, आम आदमी पार्टी (AAP) ने 3 सीटों और कांग्रेस ने 1 सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं, एक सीट ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक ने जीती है।

ये उपचुनाव 30 नवंबर को हुए थे। जिन 12 वार्डों पर वोटिंग हुई, उनमें से 9 सीटें पहले BJP के पास थीं और 3 AAP के पास। 2022 में हुए MCD चुनाव की तुलना में इस बार वोटिंग प्रतिशत कम रहा। यानी 50.47% से घटकर 38.51% रह गया है। ये उपचुनाव मुंडका, शालीमार बाग-B, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका-B, ढिचाऊ कलां, नारायणा, संगम विहार-A, दक्षिणपुरी, ग्रेटर कैलाश और विनोद नगर में हुए थे। इस दौरान कुल 51 उम्मीदवार मैदान मे थे। जिनमें 26 महिलाएं और 25 पुरुष चुनाव मैदान में थे। इस उपचुनाव को साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों के बाद दिल्ली की राजनीति का पहला बड़ा टेस्ट माना जा रहा था।

BJP सबसे आगे

बीजेपी – 7 सीट

आप – 3 सीट

कांग्रेस – 1 सीट

फारवर्ड ब्लॉक– 1 सीट

BJP ने सबसे ज्यादा सीटें जीतकर MCD में अपनी पकड़ मजबूत दिखाई है। हालांकि, उसे दो वार्डों पर नुकसान भी झेलना पड़ा। AAP ने 3 सीटों पर जीत हासिल कर अपने प्रदर्शन को बनाए रखा। कांग्रेस भी संगम विहार-A सीट जीतकर वापसी करती दिखी।

मुख्य जीत

शालीमार बाग

BJP उम्मीदवार अनीता जैन ने शालीमार बाग-B वार्ड में भारी अंतर से जीत दर्ज की। यह सीट पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पास थी।

संगम विहार

संगम विहार में कांग्रेस उम्मीदवार ने लगभग 2500 वोटों की बढ़त से शानदार जीत हासिल की।

दक्षिणपुरी

दक्षिणपुरी वार्ड में AAP चौथे राउंड तक 2185 वोटों से आगे रही और आखिरकार सीट अपने नाम की।

Tags:    

Similar News