गंगईकोंडा चोलपुरम में चोलकालीन मंदिर में पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने गंगईकोंडा चोलपुरम में चोल कालीन मंदिर में पूजा की, राजेन्द्र चोल प्रथम की जयंती पर पहुंचे गंगईकोंडा चोलपुरम. प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे के राजनितिक मायने भी निकाले जा रहे हैं.;
PM Modi In Tamilnadu : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के गंगईकोंडा चोलपुरम स्थित भगवान बृहदीश्वर के चोल-कालीन मंदिर में पूजा-अर्चना की। वे यहां ऐतिहासिक चोल सम्राट राजेन्द्र चोल प्रथम की जयंती पर आयोजित “आदि तिरुवथिरै” महोत्सव में भाग लेने पहुंचे।
पूजा के दौरान वेद मंत्रों और शैव ग्रंथ थिरुमुरै के उच्चारण के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर में ‘कलश’ अर्पित किया, जिसमें परंपरागत सजावट के साथ पवित्र गंगा जल भरा हुआ था। इस जल को धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र माना जाता है।
प्रधानमंत्री के मंदिर आगमन पर पुजारियों ने उन्हें पारंपरिक "पूर्ण कुंभम" सम्मान से स्वागत किया। मोदी पारंपरिक तमिल परिधान – वेष्टि (धोती), सफेद कमीज़ और अंगवस्त्रम* पहनकर मंदिर के भीतरी प्रांगण की परिक्रमा की। उन्होंने दीपाराधना कर भगवान को अर्पण भी किया।
यह मंदिर यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट के अंतर्गत “ग्रेट लिविंग चोल टेम्पल्स” में शामिल है और चोल वास्तुकला की भव्यता को दर्शाता है।
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) द्वारा आयोजित एक प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें चोल कालीन शैव परंपरा और वास्तुकला को प्रदर्शित किया गया है।
राजेन्द्र चोल प्रथम: 1000 वर्ष पहले की समुद्री विजय का स्मरण
यह जयंती समारोह केवल एक महान सम्राट की याद नहीं दिलाता, बल्कि राजेन्द्र चोल प्रथम द्वारा 1000 वर्ष पहले किए गए दक्षिण-पूर्व एशिया के समुद्री अभियानों की स्मृति को भी चिह्नित करता है। इसी कालखंड में उन्होंने गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर का निर्माण आरंभ करवाया था, जो आज चोल स्थापत्य का उत्कृष्ट उदाहरण है।
“आदि तिरुवथिरै” महोत्सव की शुरुआत 23 जुलाई को हुई थी और इसका भव्य समापन समारोह 27 जुलाई को आयोजित किया गया।
मुख्य बिंदु:
प्रधानमंत्री ने पवित्र गंगा जल से भरा कलश मंदिर में अर्पित किया
चोल राजा राजेन्द्र प्रथम की 1000वीं जयंती के उपलक्ष्य में विशेष पूजा
UNESCO धरोहर मंदिर में पारंपरिक परिधान पहनकर पूजा और परिक्रमा
ASI की प्रदर्शनी में चोल वास्तुकला और शैव दर्शन को दर्शाया गया