अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला: "कारोबार पर आपातकाल जैसा संकट"

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के व्यापारियों को ये विश्वास दिलाया है कि अगर सूबे में उनकी सरकार आती है तो व्यापारियों की सुरक्षा बेहतर होगी.;

Update: 2025-06-29 16:39 GMT

Akhilesh Yadav On UP Government : समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर कारोबारियों को तबाह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा राज में कारोबार पर "आपातकाल जैसा संकट" मंडरा रहा है, जिसके चलते एक साल में 35 हजार लघु एवं मध्यम उद्योग बंद हो गए हैं।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमत्री ने दानवीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि मैन्युफैक्चरिंग की जगह ट्रेडिंग को बढ़ावा देना भाजपा की देन है, जिससे अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की "चंदा वसूली नीति" ने व्यापार को तबाह कर दिया है और पूंजीनिवेश के नाम पर अग्रिम वसूली के कारण प्रदेश में निवेश नहीं आ रहा है।


'स्वदेशी' के नाम पर चीनी माल का दबदबा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के स्वदेशी के दावों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले स्वदेशी का बड़ा शोर मचाते हैं, लेकिन आज भी भारत के बाजारों में 70 प्रतिशत चीनी माल भरा पड़ा है।


जीएसटी और पुराने उद्योगों पर निशाना

अखिलेश यादव ने जीएसटी की छापेमारी को लेकर व्यापारियों के उत्पीड़न का मुद्दा उठाया और कहा कि टैक्स सरलीकरण के नाम पर इसे और जटिल बना दिया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपने 9 साल के कार्यकाल में कोई बड़ा कारखाना या बिजलीघर स्थापित नहीं कर पाई।


कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर घेराव

यादव ने भाजपा सरकार में व्यापारियों के शोषण और उनके साथ लूट, अपहरण तथा हत्या की घटनाओं में वृद्धि का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच खराब है और उसे अहंकार हो गया है। नोटबंदी के बावजूद भ्रष्टाचार, काला धन और आतंकवाद खत्म नहीं हुआ, बल्कि भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर पहुंच गई है।

अखिलेश यादव ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि समाजवादी सरकार में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।


प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना ने क्या कहा सुनिए 


Tags:    

Similar News