स्पाइसजेट विमान का पहिया उड़ान भरते समय गिरा, मुंबई एयरपोर्ट पर घोषित हुई फुल इमरजेंसी

फुल इमरजेंसी घोषित होने के दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए अफरातफरी सी रही।;

Update: 2025-09-12 12:29 GMT
विमान ने अपनी यात्रा जारी रखी और सुरक्षित रूप से मुंबई में उतरा गया। (फाइल फोटो)

स्पाइसजेट के कांडला (गुजरात) से मुंबई जा रहे क्यू400 विमान का बाहरी पहिया उड़ान भरने के बाद रनवे पर पाया गया। हालांकि विमान अपनी यात्रा जारी रखते हुए सुरक्षित रूप से मुंबई पहुंचा और वहां लैंड किया।

सुरक्षित लैंडिंग के बाद विमान ने खुद अपनी शक्ति से टर्मिनल तक टैक्सी किया और सभी यात्री सामान्य रूप से उतरे।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा, “12 सितंबर को कांडला से मुंबई जा रहे स्पाइसजेट के क्यू400 विमान का एक बाहरी पहिया उड़ान भरने के बाद रनवे पर पाया गया। विमान ने अपनी यात्रा जारी रखी और सुरक्षित रूप से मुंबई में लैंड किया।”

इस घटना के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। विमान में कितने यात्री सवार थे, इसकी जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं हो सकी है

Tags:    

Similar News