लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पर चर्चा, सरकार ने तय किये 8 घंटे

Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.;

By :  Lalit Rai
Update: 2025-04-01 00:43 GMT

1st April live news : देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएँगे, जिनका आपसे सीधा सरोकार है।

Live Updates
2025-04-01 07:00 GMT

गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि अब देश में नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या अब 12 से घटकर 6 हो गई है। 

2025-04-01 05:34 GMT

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अब आप अपने प्रदेश का नाम बदल कर उत्तर प्रदेश- 2 कर दीजिए। 

2025-04-01 04:18 GMT

मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई में 2 अप्रैल तक बारिश की संभावना है, वहीं 10 जिलों में येलो अलर्ट है।

2025-04-01 03:16 GMT

15 साल से ऊपर की गाड़ियों को आज से यानी 1 अप्रैल से पेट्रोल नहीं मिलने के मामले में 15 दिन की मोहलत मिली। इसकी वजह आधारभूत सुविधा यानी सभी पेट्रोल पंप पर उपकरण नहीं होने का कारण बताया जा रहा है।

2025-04-01 03:11 GMT

झारखंड के साहिबगंज में दो मालगाड़ियों में टक्कर हुई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। 

2025-04-01 00:44 GMT
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बीती रात आतंकियों से मुठभेड़ हुई। यह ऑपरेशन अभी भी जारी है।
Tags:    

Similar News