बिहार को आर्थिक न्याय की जरूरत, मकान, अन्न, आमदनी योजना लाएंगेः तेजस्वी यादव
Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है।
22nd October live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी के कद्दावर नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार को आर्थिक न्याय की जरूरत, MAA (मकान, अन्न, आमदनी) योजना लाएंगे।
दिल्ली के प्रदूषण पर आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने एक बार फिर दिल्ली सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि PM ने अपने लिए एयर प्यूरीफायर लगाया और CM कह रहीं हैं कि प्रदूषण कम हुआ।
दिल्ली–मथुरा रेलखंड पर मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। आझई स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के कई डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। दुर्घटना के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। इस अहम मार्ग पर रेल यातायात बुरी तरह बाधित हो गया है।
प्रदूषण की वजह से दिल्ली हांफ रही है। लेकिन सियासत भी जोरों पर जारी है। आम आदमी पार्टी ने जहां एक तरफ मौजूदा रेखा गुप्ता सरकार पर निशाना साधा। वहीं अब दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाब के कुछ आंकड़ों को पेश कर आम आदमी पार्टी को निशाने पर लिया। केजरीवाल जी ने दिल्ली के बाद अब पंजाब भी बरबाद कर दिया है।
कपूरथला एक्यूआई AQI - 1153
जालंधर एक्यूआई AQI - 1061
लुधियाना एक्यूआई - 798
अमृतसर एक्यूआई - 720
लोगों का साँस तक लेना मुश्किल हो गया है!! केजरीवाल जी, क्यों आप पंजाब के साथ इतनी दुश्मनी निभा रहे हैं?
दक्षिण कोरिया ने दावा किया है कि उत्तर कोरिया ने पूर्वी जलक्षेत्र की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागी है।