फिलिस्तीन मुद्दे पर मोदी सरकार की चुप्पी अमानवीय और अनैतिक: सोनिया गांधी

Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है

Update: 2025-09-25 00:43 GMT

25th september live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.

Live Updates
2025-09-25 03:22 GMT

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगे। सुबह 9:30 बजे ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजन होगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री का संबोधन भी होगा। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

UPITS में उत्तर प्रदेश के हैंडीक्राफ्ट्स, संस्कृति और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए निवेशकों और खरीदारों से एक स्थान पर संपर्क किया जाएगा। इस बार पार्टनर कंट्री के तौर पर रूस शिरकत कर रहा है।

2025-09-25 03:20 GMT

कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने फिलिस्तीन के मुद्दे पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार की चुप्पी अमानवीय और अनैतिक है। 

2025-09-25 03:03 GMT

8 अक्टूबर को रामपुर जाएँगे अखिलेश यादव, आज़म ख़ान के घर जानकार उनसे मुलाक़ात करेंगे। 23 महीने बाद आज़म ख़ान जेल से रिहा हुए हैं।उनके बसपा में जाने की अटकलों के बीच अखिलेश यादव का रामपुर जाकर आज़म से मिलना सियासी तौर पर अहम माना जा रहा है। 

2025-09-25 02:48 GMT

गांधीनगर के दहेगाम में दो समुदायों के बीच झड़प का मामला सामने आया है। पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ से इलाके में तनाव है। 

2025-09-25 02:02 GMT

वेनेजुएला में भूकंप की वजह से धरती डोल गई। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.2 दर्ज की गई। 

2025-09-25 00:44 GMT

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज स्पेशल ट्रेन से मथुरा और वृंदावन जाएंगी।

Tags:    

Similar News