राष्ट्रपति मुर्मू ने जारी किया 9 भाषाओं में संविधान का अनुवाद

Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.

Update: 2025-11-26 01:12 GMT

26 November live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.

Live Updates
2025-11-26 06:30 GMT

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मलयालम, मराठी, नेपाली, पंजाबी, बोडो, कश्मीरी, तेलुगु, ओडिया और असमिया समेत नौ भाषाओं में संविधान का ट्रांसलेटेड वर्जन जारी किया।

2025-11-26 06:29 GMT

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आज भारत विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में एक मजबूत उदाहरण बनकर खड़ा है। उन्होंने कहा कि बीते दशक में संसद ने जन आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करने वाले कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं, जिसके लिए वे सभी सांसदों को बधाई देती हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि तीन तलाक जैसी सामाजिक कुरीति पर रोक लगाकर संसद ने देश की बहन-बेटियों को न्याय और सम्मान दिलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।

2025-11-26 04:33 GMT

 संविधान दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि संविधान बनाने वालों को श्रद्धांजलि देते हैं। उनकी दूर की सोच और दूर की सोच हमें एक विकसित भारत बनाने की हमारी कोशिश में हमेशा मोटिवेट करती है।हमारा संविधान इंसानी इज्ज़त, बराबरी और आज़ादी को सबसे ज़्यादा अहमियत देता है। यह हमें अधिकार तो देता है, लेकिन साथ ही हमें नागरिक के तौर पर हमारी ज़िम्मेदारियों की भी याद दिलाता है, जिन्हें हमें हमेशा पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। ये ज़िम्मेदारियां एक मज़बूत लोकतंत्र की नींव हैं।आइए हम अपने कामों से संवैधानिक मूल्यों को मज़बूत करने का अपना वादा दोहराएं।

2025-11-26 04:32 GMT

गुवाहाटी टेस्ट में सुबह-सुबह भारत को लगा चौथा झटका, कुलदीप के बाद ध्रुव जुरेल आउट हो गए। बता दें कि दो टेस्ट मैच की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका 1-0 से आगे है। 

2025-11-26 04:03 GMT

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में कार और ट्रक में जोरदार टक्कर में 5 की मौत हो गई है और  तीन लोग घायल हो गए। 

2025-11-26 01:53 GMT

डोनाल्ड ट्रंप ने की काश पटेल की तारीफ, बोले- अच्छा काम कर रहे हैं वह

2025-11-26 01:13 GMT

26/11 की 17वीं बरसी है। 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले में 166 लोगों की जान गई थी।

Tags:    

Similar News