#BiharElection2025 : एक्जिट पोल में एनडीए को बढ़त, महागठबंधन पिछड़ा

बिहार में दूसरे और आखिरी चरण के लिए मतदान हो गया है। दूसरे फेज के चुनाव में भी बंपर वोटिंग के संकेत मिले हैं। द फेडरल देश पर अलग-अलग एक्जिट पोल के नतीजे यहां देखिए

Update: 2025-11-11 12:43 GMT

बिहार चुनाव के एक्जिट पोल के नतीजों के साथ-साथ देश-दुनिया की अन्य ताज़ा खबरों के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ


Live Updates
2025-11-11 14:07 GMT

Matrize : एनडीए को 147–167, महागठबंधन को 70–90, जनसुराज पार्टी के खाते में 0–2 और अन्य के हिस्से में 0–5 सीटें जा सकती हैं।

Peoples Pulse : एनडीए को 133–159 महागठबंधन को 75–101, जनसुराज पार्टी को 0–5 और अन्य के खाते में 2–8 सीट जाती हुई नजर आ रही है।

चाणक्य स्ट्रैटिज : एनडीए को 130–138 महागठबंधन को 100–108, जनसुराज पार्टी को 0 और अन्य के खाते में 2–3 सीट जाती हुई नजर आ रही है।

पोल स्ट्रैट :  एनडीए को 133–148 महागठबंधन को 87–102, जनसुराज पार्टी को 0 और अन्य के खाते में 1–5 सीट जाती हुई नजर आ रही है।

पोल डायरी : एनडीए को 184–2098 महागठबंधन को 320–49, जनसुराज पार्टी को 0 और अन्य के खाते में 1–5 सीट जाती हुई नजर आ रही है।

प्रज्ञा पोल एनालिटिक्स : एनडीए को 186 महागठबंधन को 50, जनसुराज पार्टी को 0 और अन्य के खाते में 7 सीट जाती हुई नजर आ रही है।

टीआईएफ रिसर्च : एनडीए को 145–163 महागठबंधन को 79–105, जनसुराज पार्टी को 0 और अन्य के खाते में 3–6 सीट जाती हुई नजर आ रही है।


2025-11-11 12:48 GMT

मंगलवार (11 नवंबर) को बिहार की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान तेज़ी से शुरू हुआ, जहां दोपहर 3 बजे तक कुल 3.7 करोड़ मतदाताओं में से 60.40 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह चुनावी मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है। किशनगंज ने सबसे ज़्यादा 66.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया, उसके बाद पूर्णिया (64.22%), कटिहार (63.80%) और जमुई (63.33%) का स्थान रहा।

Tags:    

Similar News