Nepal Crisis Updates: शाम 6 बजे तक कर्फ्यू, सेना ने कहा यह फैसला जरूरी

नेपाल में सोशल मीडिया बैन से भड़का आंदोलन ओली के इस्तीफ़े तक जा पहुंचा। ताजा जानकारी के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।;

Update: 2025-09-10 03:30 GMT

Nepal Crisis Live Updates: नेपाल में सोशल मीडिया बैन से भड़का आंदोलन ओली के इस्तीफ़े तक जा पहुंचा। ताजा जानकारी के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।

Live Updates
2025-09-10 06:46 GMT

नेपाल में सुबह पांच बजे से शाम 6 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। नेपाली सेना का कहना है कि हालात सुधारने के लिए यह कदम जरूरी है। 

2025-09-10 05:11 GMT

नेपाली सेना ने एक बयान में कहा है कि कुछ समूह कठिन परिस्थितियों का अनुचित लाभ उठा रहे हैं और आम नागरिकों तथा सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। नेपाल में पिछले दो दिनों से सड़कों पर भयावह हिंसा देखी जा रही है, जब सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ सरकार विरोधी प्रदर्शन ने सरकार में भ्रष्टाचार और पारदर्शिता की कमी के खिलाफ एक व्यापक आंदोलन का रूप ले लिया। केपी शर्मा ओली सरकार ने सख्ती से जवाब दिया और विरोध प्रदर्शनों पर नकेल कसी।

2025-09-10 05:10 GMT

नेपाली आर्मी के मुखिया जनरल अशोक राज सिगडेल ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण समाधान के लिए बातचीत में शामिल होने की अपील की है।पिछले साल शीर्ष पदभार संभालने वाले 58 वर्षीय जनरल ने कल रात एक टेलीविज़न संबोधन में स्तब्ध राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा, हम प्रदर्शनकारी समूह से अपील करते हैं कि वे अपने विरोध कार्यक्रम रोक दें और राष्ट्र के लिए शांतिपूर्ण समाधान हेतु बातचीत के लिए आगे आएं। हमें वर्तमान कठिन परिस्थिति को सामान्य बनाने, अपनी ऐतिहासिक और राष्ट्रीय धरोहरों, सार्वजनिक और निजी संपत्ति की रक्षा करने और आम जनता तथा राजनयिक मिशनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।

2025-09-10 05:06 GMT

आंदोलनकारियों ने मांग की है कि नेपाल में आंदोलन के दौरान शहादत पाने वाली सभी को शहीद का दर्जा दिया जाए।

2025-09-10 04:41 GMT

8 सितंबर को संसद भवन में भड़की हिंसा के बाद काठमांडू में विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया था। कथित भ्रष्टाचार को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच नेपाली प्रधानमंत्री ने कल इस्तीफा दे दिया।

2025-09-10 03:35 GMT

रूस ने भी नेपाल की स्थिति पर चिंता जताई और शांतिपूर्ण समाधान की अपील की। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह हालात पर नज़र रख रहा है, और अपने नागरिकों को नेपाल यात्रा से फिलहाल परहेज़ करने की सलाह दी है।

2025-09-10 03:34 GMT

नेपाल में हालात बिगड़ने पर काठमांडू एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इसके चलते एयर इंडिया, इंडिगो और नेपाल एयरलाइंस ने दिल्ली-काठमांडू की उड़ानें रद्द कर दीं। इंडिगो ने घोषणा की कि 10 सितंबर दोपहर तक सभी उड़ानें स्थगित रहेंगी। एक एयर इंडिया फ्लाइट को धुएँ के कारण काठमांडू से लौटना पड़ा, जबकि दूसरी फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट होकर दिल्ली वापस आ गई।

2025-09-10 03:33 GMT

नेपाल के नागरिक, जिन्हें चिकित्सा या कोई अन्य आपात स्थिति है, उन्हें उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के सोनौली में भारत-नेपाल सीमा पर गहन जांच के बाद भारत में प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही है।

2025-09-10 03:33 GMT

नेपाल में तनाव के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के आधार पर, यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण ने नेपाल से सटे राज्य के सभी सीमावर्ती जिलों में पुलिस को चौबीसों घंटे हाई अलर्ट पर रहने के आदेश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बयान में कहा, उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और गश्त व निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

Similar News