असम में बीजेपी ने 88 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी; जलुकबाड़ी से लड़ेंगे हिमंता, कांग्रेस से आए दो दिग्गजों को भी टिकट
x
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पहली लिस्ट में नाम है

असम में बीजेपी ने 88 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी; जलुकबाड़ी से लड़ेंगे हिमंता, कांग्रेस से आए दो दिग्गजों को भी टिकट

कांग्रेस छोड़कर आए प्रद्युत बारदोलोई और भूपेन कुमार बोरा को बीजेपी ने क्रमशः दिसपुर और बिहपुरा से टिकट दिया है।


बीजेपी ने गुरुवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए 88 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को जलुकबाड़ी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी ने पूर्व कांग्रेस नेता प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बोरदोलोई ने बुधवार को यहां सरमा और अन्य पार्टी नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी जॉइन की थी।

सूची के अनुसार, भूपेन कुमार बोरा, जिन्होंने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा है, बिहपुरा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

माधवी दास बिरसिंग-जरुआ से, ज्योत्सना कलिता चामरिया से और नीलिमा देवी मंगलदई से चुनाव मैदान में उतरेंगी।

उम्मीदवारों की इस पहली सूची को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बुधवार शाम यहां आयोजित बैठक में अंतिम रूप दिया। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने की।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ और पार्टी की चुनाव समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए। बीजेपी की असम इकाई के अध्यक्ष दिलीप सैकिया भी इस बैठक में मौजूद थे।

Read More
Next Story