
बिहार विधानसभा चुनाव: शाम 5 बजे तक करीब 60 फीसदी मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पहले चरण का मतदान शरू हो चुका है. आज 121 सीटों पर मतदान होना है .
बिहार में हाई-प्रोफाइल चुनावी जंग शुरू हो गई है, राज्य की 243 सीटों में से 121 पर आज दो चरणों में होने वाले चुनाव के पहले चरण में मतदान हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सत्तारूढ़ एनडीए राज्य में एक और कार्यकाल की उम्मीद कर रहा है। वहीँ महागात्बंधन जोर शोर से बदलाव का दावा कर रहा है. देखना ये है कि जनता के मन में क्या है?
Live Updates
- 6 Nov 2025 7:18 PM IST
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत शाम 5 बजे तक 60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. हालांकि, अभी चुनाव आयोग की तरफ से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
- 6 Nov 2025 4:21 PM IST
बिहार विधानसभा चुनाव में दोपहर 3 बजे तक 53.77% मतदान हुआ है. वहीं, चुनाव आयोग ने कांग्रेस के 'दोषपूर्ण ईवीएम' के दावे को खारिज कर दिया.
- 6 Nov 2025 3:41 PM IST
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के काफिले पर कथित हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने डीजीपी को "तत्काल कार्रवाई" करने का निर्देश दिया है।
- 6 Nov 2025 2:58 PM IST
लखीसराय के एसपी बोले जाँच कर रहे हैं
लखीसराय के एसपी अजय कुमार ने कहा कि सुबह में मैं आया था, सब शांति पूर्ण था. लेकिन जब ये ( उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ) आये तो इनका विरोध हुआ है. जाँच कर रहे हैं.
#WATCH | Lakhisarai SP Ajay Kumar says, "I came here in the morning, everything was peaceful. When he (Deputy CM Vijay Kumar Sinha) arrived, some people opposed him. We are conducting an investigation." https://t.co/cH4emaPloB pic.twitter.com/ObYSQyxnSl
— ANI (@ANI) November 6, 2025 - 6 Nov 2025 2:44 PM IST
दोपहर 1 बजे तक 42 प्रतिशत मतदान
बिहार के पहले चरण के मतदान की बात करें तो दोपहर 1 बजे तक 42.31 प्रतिशत मतदान हो चुका था.
- 6 Nov 2025 2:37 PM IST
विजय कुमार सिन्हा बोले चलेगा बुलडोज़र
उपमुख्यमंत्री और लखीसराय निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने हमले के बाद कहा कि ये राजद के गुंडे हैं। सत्ता में आ रही है एनडीए इसलिए इनकी छाती पर बुलडोजर चलेगा। गुंडे मुझे गांव में जाने नहीं दे रहे हैं। विजय सिन्हा जीतने वाले हैं...उन्होंने मेरे पोलिंग एजेंट को भगा दिया और उसे वोट नहीं देने दिया...उनकी गुंडागर्दी देखिए...यह खोरियारी गांव के 404 और 405 बूथ नंबर हैं।
- 6 Nov 2025 2:25 PM IST
उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा कहा मैं यहीं अनशन पर बैठूँगा
पथराव की घटना के बाद उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एसपी से फ़ोन पर बात की और कहा कि मैं गाँव में हूँ। भीड़ बढ़ती जा रही है। यहाँ स्पेशल फ़ोर्स भेजो। मैं यहीं धरने पर बैठूँगा। एसपी बहुत कमज़ोर और कायर है। वे उप-मुख्यमंत्री को अंदर नहीं जाने दे रहे हैं। उन्होंने पत्थर और गोबर फेंके हैं।
उन्होंने कहा, "ये आरजेडी के गुंडे हैं। इनकी गुंडागर्दी देखिए, जब ये सत्ता में भी नहीं आए हैं... उन्होंने मेरे पोलिंग एजेंट को धमकाया और सुबह 6.30 बजे ही उसे भगा दिया। वे मतदाताओं को बाहर नहीं आने दे रहे हैं..."#WATCH | Deputy CM Vijay Kumar Sinha speaks to SP on phone, says, "I am here at the village. The crowd is coming closer. Send Special Force here. I will sit here in protest. The SP is so weak and a cword. They are not letting the Deputy CM go in. They have hurled stones and cow… https://t.co/cjcLbn87bv pic.twitter.com/2N5RtbtQpe
— ANI (@ANI) November 6, 2025 - 6 Nov 2025 2:21 PM IST
विजय कुमार सिन्हा पर राजद समर्थकों ने फेंके चप्पल और पत्थर
बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा की कार को घेर कर चप्पल फेंकी गयीं, पथराव किया और "मुर्दाबाद" के नारे लगाये। ये घटना खोरियारी गाँव में प्रवेश के दौरान हुई। आरोप है कि हमलावर राजद के समर्थक हैं। मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं।
#WATCH | #BiharElection2025 | RJD supporters surround Deputy CM and BJP candidate from Lakhisarai constituency, Vijay Kumar Sinha's car, hurl slippers, pelt stones and chant "Murdabad", forbidding him from entering Khoriari village. Police personnel present here. pic.twitter.com/ATcT6m3Lt7
— ANI (@ANI) November 6, 2025 - 6 Nov 2025 12:50 PM IST
प्रधानमंत्री मोदी ने अररिया पहुँच कर बिहार की जनता से ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील की
प्रधानमंत्री नरेंद्र बिहार के अररिया में रैली को संबोधन करते हुए बोले कि चाहे कांग्रेस हो या आरजेडी, इन्हें देश की सुरक्षा और आस्था की कोई चिंता नहीं है। इसलिए ये लोग हमारी आस्था और संस्कृति का भी अपमान करते हैं। कांग्रेस के नामदार बिहार आते हैं और छठी मैया की पूजा को नाटक बताते हैं। यह छठी मैया का, हमारी आस्था का अपमान है। हमारी माताएँ और बहनें छठी मैया की पूजा के दौरान पानी भी नहीं पीती हैं और ये इसे तमाशा कहते हैं..."#WATCH | Araria, Bihar: Prime Minister Narendra Modi says, "Whether it's Congress or RJD, they have no concern for the country's security and faith. That's why these people also insult our faith and culture. Congress's 'naamdaar' comes to Bihar and calls the worship of Chhathi… pic.twitter.com/GyTC1h84mb
— ANI (@ANI) November 6, 2025 - 6 Nov 2025 11:51 AM IST
शांतिपूर्ण हो रहा है मतदान
विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान पर बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। बिहार ने हमेशा एक मिसाल कायम की है और हम इस चुनाव को भी अच्छे से संपन्न कराएँगे।
यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है और मैं अपने परिवार के साथ यहाँ वोट डालने आया हूँ। मैं मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करता हूँ.
#WATCH | Patna | On the ongoing first phase of polling in Assembly elections, Bihar Chief Secretary Pratyay Amrit says, "As per information received till now, no untoward incident has been reported anywhere. Bihar has always set an example, and we will conduct this election… pic.twitter.com/nNGWH6nsm1
— ANI (@ANI) November 6, 2025

