
मोदी सरकार के आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप है यह बजट-अमित शाह
Budget 2025 Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 8वीं बार बजट पेश कीं। वित्त मंत्री ने कहा कि हम तेजी से वैश्विक अर्थव्यवस्था में अपनी जगह बना रहे हैं।
Budget 2025 Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 8वीं बार बजट पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि हम तेजी से वैश्विक अर्थव्यवस्था में अपनी जगह बना रहे हैं।
Live Updates
- 1 Feb 2025 11:45 AM IST
मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देंगे। वीजा नियमों को और सरल बनाएंगे। डीप टेक फंड भी खास जोर देंगे। इसके साथ ही शिपिंग सेंटर को भी और मजबूत बनाया जाएगा।
- 1 Feb 2025 11:41 AM IST
एक लाख अधूरे घरों को पूरा किया जाएगा। शहरी विकास के लिए 1 लाख करोड़ के फंड का इंतजाम।
- 1 Feb 2025 11:40 AM IST
अगले पांच साल में 50 हजार सरकारी स्कूल में अटल टिंकरिंग लैब्स की स्थापना की जाएगी।
- 1 Feb 2025 11:37 AM IST
बिहार में नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। पटना एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ाएंगे। मिथिलांचल में पश्चिमी कोसी नहर परियोजना पर जोर देंगे।
- 1 Feb 2025 11:33 AM IST
विकसित भारत का लक्ष्य गरीबी उन्मूलन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक सार्वभौमिक पहुंच और व्यापक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है।
- 1 Feb 2025 11:28 AM IST
देशभर के मेडिकल कॉलेजों में 10,000 अतिरिक्त सीटें बनाई जाएंगी। आने वाले 3 सालों में सभी जिला अस्पतालों में डे केयर कैंसर सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
- 1 Feb 2025 11:27 AM IST
आईआईटी पटना को वित्तपोषित करेंगे। पांच आईआईटी में शिक्षा के स्तर को और बेहतर किया जाएगा।
- 1 Feb 2025 11:19 AM IST
एमएसएमई की क्षमता में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्टार्ट अप के तहत लोन की सीमा बढ़ाई गई है।