
दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना लक्ष्य: पीएम मोदी
Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 9वीं दफा बजट पेश कीं। वित्त मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का मकसद भारत को तरक्की की राह पर और तेजी से लेकर जाना है।
Budget 2026 Live Updates : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 9वीं दफा बजट पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का मकसद भारत को तरक्की की राह पर और तेजी से लेकर जाना है। ताजा जानकारी के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।
Live Updates
- 1 Feb 2026 10:35 AM IST
बजट से पहले मोदी कैबिनेट की अहम बैठक संसद भवन में जारी है। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन 9वीं दफा बजट पेश करेंगी।
- 1 Feb 2026 10:15 AM IST
बजट 2026 से पहले सरकार के जीएसटी संग्रह के ताज़ा आंकड़े सामने आ गए हैं, जो राजस्व में लगातार बढ़ोतरी की ओर इशारा करते हैं।जनवरी 2026 में सरकार की शुद्ध जीएसटी वसूली 1,70,719 करोड़ रुपये रही। यह आंकड़ा जनवरी 2025 के 1,58,701 करोड़ रुपये के मुकाबले 7.6 फीसदी अधिक है।
इससे पहले दिसंबर 2025 में जीएसटी संग्रह की वृद्धि दर 6.1 प्रतिशत दर्ज की गई थी। जनवरी के आंकड़े यह दर्शाते हैं कि जीएसटी रेवेन्यू में रफ्तार बनी हुई है और सरकार की कर वसूली मजबूत स्थिति में है।
- 1 Feb 2026 10:13 AM IST
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, यह एक ऐतिहासिक बजट होगा। पीएम की 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' विकसित भारत की ओर तेज़ी से आगे बढ़ेगी।
- 1 Feb 2026 9:59 AM IST
यूनियन बजट से उम्मीदों पर, एक डायमंड ट्रेडर ने कहा कि सरकार को लैब में बने हीरों के लिए कच्चे माल के इंपोर्ट पर ड्यूटी खत्म कर देनी चाहिए। इससे इंडस्ट्री को फायदा होगा।
- 1 Feb 2026 9:42 AM IST
बजट से पहले शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। रविवार सुबहर सवा नौ बजे यह बढ़ कर 82,388.97 अंक पर खुला लेकिन जल्दी ही निगेटिव हो गया। एक मिनट बाद यानी 09.16 बजे ही यह 86.55 अंक गिर कर 82,183.23 अंक पर फिसल गया। इससे पहले शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 82,269.78 अंक पर बंद हुआ था।
- 1 Feb 2026 9:32 AM IST
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का कहना है कि निर्मला सीतारमण आज नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश करेंगी। क्या वह छोटे और मध्यम उद्योगों को राहत देंगी? क्या वह किसानों के लिए कुछ करेंगी? क्या इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव किए जाएंगे? आज हमारे देश की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है, निवेशक भारत नहीं आ रहे हैं। क्या बजट सिर्फ बीजेपी शासित राज्यों के लिए होगा?
- 1 Feb 2026 9:17 AM IST
बजट 2026 पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन राष्ट्रपति भवन पहुंचीं।
- 1 Feb 2026 9:00 AM IST
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में #यूनियनबजट2026 पेश करेंगी। ओडिशा में महिला उद्यमी बजट से अपनी उम्मीदें बता रही हैं जाजपुर की मैत्री कहती हैं, मुझे उम्मीद है कि ज़रूरी चीज़ें, जैसे दो-बर्नर वाला गैस स्टोव, जो मिडिल क्लास और कम इनकम वाले लोगों के लिए बहुत ज़रूरी है, उस पर 18% GST है। इसे कम किया जाना चाहिए। आजकल बहुत ज़्यादा प्रदूषण है। एयर प्यूरीफायर पर GST कम होना चाहिए और उन्हें सस्ता किया जाना चाहिए।
हर साल की तरह, इनकम टैक्स स्लैब को फिर से तय किया जाना चाहिए> टैक्स का ढांचा ऐसा होना चाहिए कि ज़्यादा से ज़्यादा लोग टैक्स के दायरे में आएं। एक महिला उद्यमी के तौर पर, मैं चाहूंगी कि महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे बिज़नेस और पूरी तरह से महिलाओं के मालिकाना हक वाले बिज़नेस को थोड़ी टैक्स में राहत मिले ताकि ज़्यादा से ज़्यादा महिलाएं बिज़नेस में आएं और रोज़गार पैदा करें।
- 1 Feb 2026 8:38 AM IST
बजट पेश करने से पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कर्तव्य भवन पहुंचीं।
- 1 Feb 2026 8:36 AM IST
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शिव मंगल राही कहते हैं वो IT सेक्टर में सेक्टर के कर्मचारी हूं। पिछली बार सरकार ने हमें बहुत राहत दी थी। मुझे इस बार भी उम्मीद है कि हमारे लिए कुछ होगा, टैक्स स्लैब में कुछ छूट मिलेगी और नया टैक्स सिस्टम और भी बेहतर बनाया जाएगा। उनको उम्मीद है कि रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सुविधाओं में सुधार होगा, इंफ्रास्ट्रक्चर ज़रूरी है। मुझे लगता है कि सरकार महंगाई के बारे में भी कुछ करेगी।

