
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने F&O ट्रेड पर बढ़ाया STT, शेयर बाजार में आई गिरावट की सुनामी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फ्यूचर एंड ऑप्शंस में ट्रेड पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स में बढ़ोतरी करने का एलान किया है. F&O ट्रेड में लगने वाले STT को बढ़ाकर 0.05 फीसदी कर दिया गया है.
शेयर बाजार के वैसे निवेशक जो वायदा कारोबार में ट्रेड करते हैं उन्हें बजट में बड़ा झटका लगा है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फ्यूचर एंड ऑप्शंस में ट्रेड पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स में बढ़ोतरी करने का एलान किया है. F&O ट्रेड में लगने वाले STT को 0.02 फीसदी से बढ़ाकर 0.05 फीसदी कर दिया गया है.
वित्त मंत्री सीतारमण ने फ्यूचर्स पर STT को 0.02% से बढ़ाकर 0.05% करने का प्रस्ताव रखा है। वहीं, ऑप्शंस प्रीमियम और ऑप्शन एक्सरसाइज—दोनों पर STT को 0.1% और 0.125% से बढ़ाकर 0.15% करने का एलान किया गया है.
वैसे जो प्रमोटर्स जो हाल के दिनों में शेयर बायबैक लेकर आ रहे थे और निवेशकों से अपने शेयर खऱीद रहे थे उन्हें भी झटका लगा है. शेयर बायबैक पर अब प्रमोटर्स को कैपिटल गेन टैक्स देना होगा.
वित्त मंत्री के इस एलान के साथ ही शेयर बाजार में तेज गिरावट ही नहीं बल्कि सुनामी आ गई. बीएसई सेंसेक्स में 2000 और निफ्टी में 700 अँकों से ज्यादा की गिरावट आ गई. मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भी तेज गिरावट है. और निफ्टी 231 अंकों नीचे जा फिसला है. साथ ही जितने ब्रोकरेज कंपनियों के शेयर्स हैं उनमें और तेज गिरावट देखी जा रही है.

