
बजट 2026-27 : क्या सस्ता, क्या महंगा?, विस्तार से यहां जानिए
बजट 2026 में जिस Semiconductor Mission 2.0 की घोषणा की गई है, उसका असली फायदा यही है कि भारत की टेक्नोलॉजी विदेशी सप्लाई पर निर्भरता कम होगी। इसका सीधा मतलब है कि देश में गैजेट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स सस्ते हो सकते हैं।
Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो बजट पेश किया, उसमें आम आदमी की नज़र इस पर टिकी हुई थी कि क्या चीजें सस्ती होती हैं और क्या महंगी। सरकार ने जो बजट घोषणाएं की हैं, उसमें आम लोगों को क्या-क्या राहत मिल सकती है, आइए जानते हैं।
ये दवाएं होंगी सस्ती
आम लोगों के लिए बड़ी राहत देते हुए वित्त मंत्री ने यह भी घोषणा की कि डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां सस्ती होंगी। कुल मिलाकर 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाइयां सस्ती होंगी।
इससे लाखों मरीजों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होने की उम्मीद है। सरकार का कहना है कि इन कदमों से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं तक आम लोगों की पहुंच आसान होगी, बल्कि खेल और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समग्र विकास को भी गति मिलेगी।
भारत में बने स्मार्टफोन और टैबलेट हो सकते हैं सस्ते
मेक-इन-इंडिया अभियान को मजबूती देते हुए भारत में निर्मित स्मार्टफोन और टैबलेट के दामों में कमी आने की संभावना है। सरकार के इस कदम से न केवल घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि उपभोक्ताओं को भी किफायती दरों पर इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद उपलब्ध हो सकेंगे।
माइक्रोवेव ओवन सस्ते हो सकते हैं
बजट 2026 में Semiconductor Mission 2.0 की घोषणा की गई है। उसका असली फायदा यही है कि भारत की टेक्नोलॉजी विदेशी सप्लाई पर निर्भरता कम होगी। इसका सीधा मतलब है कि देश में गैजेट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स सस्ते हो सकते हैं।
इससे माइक्रोवेव ओवन सस्ता हो सकते हैं। बैटरी भी सस्ती हो सकती है।
जूते सस्ते हो सकते हैं
सस्ते बजट के बाद आम उपभोक्ताओं को एक और राहत मिल सकती है। सरकार की पहल के चलते चमड़े से बने उत्पादों की कीमतों में कमी आने की संभावना है, जिससे जूते, बैग और अन्य लेदर सामान अधिक किफायती हो सकते हैं।
खेल सामानों पर फोकस
वित्त मंत्री ने कहा कि बजट 2026–27 में खेल इक्विपमेंट को अधिक किफायती बनाने का प्रस्ताव किया गया है, जिससे युवाओं और खिलाड़ियों को सीधा लाभ मिलेगा। इसका मतलब है कि इस बजट के बाद मार्केट में खेल कूद के सामान अब सस्ते हो जाएंगे।
इस बजट के बाद जो चीजें महंगी हो सकती हैं, उनमें शामिल हैं- खनिज, स्क्रैप, शराब और वायदा कारोबार करना।

