NHAI के टोल प्लाजा पर 1 अप्रैल 2026 से कैश पेमेंट पर लग सकती है रोक
x

NHAI के टोल प्लाजा पर 1 अप्रैल 2026 से कैश पेमेंट पर लग सकती है रोक

नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर सभी टोल पेमेंट डिजिटल मोड में FASTag या फिर UPI के जरिए ही प्रोसेस किया जाएगा.


Click the Play button to hear this message in audio format

एनएचएआई (NHAI) 1 अप्रैल 2026 से देशभर के नेशनल हाईवे टोल प्लाज़ा पर कैश पेमेंट को पूरी तरह बंद करने की तैयारी कर रहा है. इसके बाद टोल का भुगतान केवल डिजिटल माध्यम FASTag या UPI से ही किया जा सकेगा. इस कदम का मकसद टोल सिस्टम को पूरी तरह डिजिटल बनाना और टोल प्लाज़ा पर कामकाज को ज्यादा तेज और पारदर्शी बनाना शामिल है. इससे गाड़ियों की आवाजाही तेज होगी, जाम कम लगेगा और टोल देने की प्रक्रिया आसान होगी.

सड़क परिवहन मंत्रालय ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि पिछले कुछ सालों में FASTag का इस्तेमाल 98% से ज्यादा हो चुका है. अब ज्यादातर गाड़ियां RFID वाले FASTag के जरिए बिना रुके टोल पार कर रही हैं. इसके अलावा, टोल प्लाज़ा पर UPI से भुगतान की सुविधा भी शुरू कर दी गई है, ताकि लोग आसानी से मोबाइल फोन से भी टोल का भुगतान कर सकें.

नियमों के मुताबिक, अगर कोई वाहन बिना सही FASTag के टोल प्लाज़ा पर नकद भुगतान करता है, तो उसे तय टोल का दोगुना रकम भुगतान करना पड़ता है. वहीं, UPI से भुगतान करने पर 1.25 गुना चार्ज लिया जाता है. इन कदमों से नकद भुगतान कम करने में मदद मिली है.

कैश भुगतान की वजह से टोल प्लाज़ा पर भीड़ और इंतजार बढ़ता है, खासकर ज्यादा ट्रैफिक के समय जाम की समस्या बढ़ जाती है. पूरी तरह डिजिटल भुगतान लागू होने से कामकाज तेज होगा, ट्रैफिक बेहतर तरीके से संभाला जा सकेगा और देशभर के 1,150 से ज्यादा टोल प्लाज़ा पर यात्रियों का अनुभव बेहतर होगा. यह पहल NHAI के उस लक्ष्य का हिस्सा है, जिसमें तकनीक की मदद से नेशनल हाईवे नेटवर्क को ज्यादा आधुनिक और सुविधाजनक बनाया जा रहा है.

Read More
Next Story