बाजार खुलने के साथ सेंसेक्स ने लगाता गोता, 1600 अंकों की गिरावट दर्ज
x

बाजार खुलने के साथ सेंसेक्स ने लगाता गोता, 1600 अंकों की गिरावट दर्ज

सोमवार को शेय़र बाजा खुलते ही क्रैश हो गया। सेंसेक्स में 1600 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि एशियाई और अमेरिकी बाजार में भी कोहराम मचा हुआ है।


अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने मिडिल ईस्ट में हालात को और गंभीर बना दिया है। इसके चलते कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में उछाल आया, जिससे बाजार का सेंटीमेंट बिगड़ गया।बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स ओपनिंग के साथ ही 1600 अंक से ज्यादा गिर गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी करीब 450 अंक टूट गया। बाजार खुलते ही निवेशकों में हड़कंप मच गया और लगभग सभी सेक्टर्स में बिकवाली देखने को मिली।

ओपनिंग में ही बाजार बिखरा

सेंसेक्स अपने पिछले बंद 74,532.96 के मुकाबले गिरकर 73,732 पर खुला।खुलने के कुछ ही मिनटों में गिरावट और तेज हो गई और सेंसेक्स करीब 72,977 के स्तर तक फिसल गया।BSE लार्जकैप इंडेक्स में शामिल लगभग सभी शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आए। इससे साफ है कि गिरावट सिर्फ चुनिंदा शेयरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे बाजार में व्यापक दबाव बना हुआ है।

एशियाई बाजारों में भारी गिरावट

सोमवार को एशियाई शेयर बाजारों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है।जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 4.10% टूटकर 50,800 के आसपास ट्रेड कर रहा है।साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 5% से ज्यादा गिरकर 5,409 पर पहुंच गया। हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स भी करीब 3% फिसलकर 24,532 पर कारोबार कर रहा है। सिर्फ एशिया ही नहीं, बल्कि यूरोपीय बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिली DAX में 2.01%,CAC में 1.90%, FTSE-100 में 1.50% की गिरावट दर्ज की गई।

गिफ्ट निफ्टी भी रेड जोन में

गिफ्ट निफ्टी भी गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार करता दिखा। खबर लिखे जाने तक यह 50 अंकों से ज्यादा टूटकर 23,737 पर ट्रेड कर रहा था। यह संकेत देता है कि भारतीय बाजार की शुरुआत कमजोर रह सकती है।

अमेरिकी बाजारों से भी निगेटिव संकेत

बीते शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे।डाउ जोंस और डाउ फ्यूचर्स करीब 1% की कमजोरी के साथ क्लोज हुए, जिससे ग्लोबल सेंटीमेंट और दबाव में आ गया।

भारतीय बाजार पर असर संभव

एशियाई और अमेरिकी बाजारों से मिल रहे इन नकारात्मक संकेतों का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल सकता है। खासतौर पर तब, जब बीता सप्ताह बाजार के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है।

शुक्रवार को आई थी जोरदार तेजी

हालांकि, पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को बाजार में अच्छी रिकवरी देखने को मिली थी। BSE सेंसेक्स 325.72 अंक चढ़कर 74,532.96 पर बंद हुआ था। NSE निफ्टी 112.35 अंक बढ़कर 23,114.50 पर क्लोज हुआ था।गुरुवार की गिरावट के बाद शुक्रवार को बाजार ने मजबूत वापसी की थी, लेकिन अब सोमवार के लिए ग्लोबल संकेत चिंता बढ़ा रहे हैं।

Read More
Next Story