
AMCA प्रोजेक्ट: टाटा, L&T और भारत फोर्ज को आमंत्रण, HAL को रखा बाहर
भारत ने AMCA स्टेल्थ फाइटर के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके तहत टाटा, L&T और भारत फोर्ज को आमंत्रित किया गया है, जबकि HAL मौजूदा RFP चरण से बाहर है।
India's Stealth Fighter Jet Tender: भारत की वायु शक्ति को और अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने एक बड़ा कदम उठाया है। डीप पेनिट्रेशन स्टेल्थ क्षमता को बढ़ाने के लिए सरकार ने अगले-जनरेशन के स्टेल्थ फाइटर जेट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत एडवांस्ड मल्टीरोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट यानी एएमसीए प्रोजेक्ट के लिए टेंडर यानी आरएफपी जारी किया गया है। यह आरएफपी टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स, लार्सन एंड टुब्रो और भारत फोर्ज को भेजा गया है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार राज्य द्वारा संचालित एयरोस्पेस प्रमुख हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड यानी एचएएल को इस प्रक्रिया से पूरी तरह बाहर रखा गया है। यह विकास ऐसे समय में हुआ है जब केंद्र सरकार उन्नत स्टेल्थ फीचर्स वाले मध्यम-वजन के डीप पेनिट्रेशन फाइटर जेट को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। एएमसीए और तेजस हल्के लड़ाकू विमान भविष्य में भारतीय वायु सेना की मुख्य ताकत बनने जा रहे हैं।

