लखपति दीदी योजना के बाद अब सरकार खोलेगी She Mart ! आधी आबादी के लिए निर्मला सीतारमन के पिटारे से क्या निकला ?
x
महिलाओं की आत्मनिर्भरता के लिए She Mart की घोषणा

लखपति दीदी योजना के बाद अब सरकार खोलेगी She Mart ! आधी आबादी के लिए निर्मला सीतारमन के पिटारे से क्या निकला ?

सरकार की सबसे ज़्यादा चर्चित योजनाओं में से एक लखपति दीदी से आगे बढ़कर अब केंद्र सरकार महिलाओं को उद्यमी बनाने की पहल करेगी।बजट में हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल खोलने की भी घोषणा की गई है।


केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने देश की आधी आबादी के लिए कई घोषणाएं की हैं।महिलाओं की आत्मनिर्भरता की बात कहकर लखपति दीदी योजना शुरू की गई थी अब इस बजट में लखपति दीदी योजना को क्रेडिट लिंक आजीविका जोड़कर महिलाओं को उद्यमी बनाने की दिशा में घोषणा की गई है।वहीं उच्च शिक्षा हासिल कर रही लड़कियों के लिए अब हर ज़िले में गर्ल्स हॉस्टल होंगे।इससे लड़कियों की शिक्षा आसान होगी और उनमें सुरक्षा की भावना आएगी।

महिलाओं को उद्यमी बनाने के लिए She Mart की घोषणा-

मोदी सरकार ने देश की महिलाओं के लिए शुरू की गई लखपति दीदी योजना को अपनी सबसे महत्वाकांक्षी योजना के रूप में प्रचारित किया था। वित्त मंत्री ने ‘नारी शक्ति’ को इस बजट में उद्यमी बनाने के लिए इससे आगे की घोषणा की।वित्त मंत्री के रूप में अपना नवाँ बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमन ने लखपति दीदी योजना की सफलता को आधार बनाकर महिलाओं को क्रेडिट-आधारित आजीविका से आगे बढ़ाकर उद्यमी बनाने पर जोर दिया है।

वित्त मंत्री ने घोषणा की कि लखपति दीदी योजना के विस्तार के तहत केवल महिलाओं द्वारा संचालित SHE Marts की स्थापना की जाएगी। ये सिर्फ महिलाओं द्वारा संचालित आउटलेट होंगे।सरकार ने इसमें ज़रिए छोटे स्तर कर अपना कारोबार करने वाली महिला उद्यमियों को बड़ा बाजार उपलब्ध कराने और उनके उत्पादों की ब्रांड बिल्डिंग में मदद करने का लक्ष्य रखा है। देश के हर राज्य में महिलाएँ हाथ से बना हुआ सामान बनाती और बेचती हैं।अब इस योजना के बाद बिचौलिये का खेल खत्म हो जाएगा।

महिलाओं के लिए MSME सेक्टर में ग्रोथ फंड-

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य के साथ MSME सेक्टर में महिलाओं के लिए 10,000 करोड़ रुपये का SME ग्रोथ फंड घोषित किया गया है जो इक्विटी सपोर्ट देगा।महिला स्टार्टअप्स और कारीगरों को बढ़ावा देने की दृष्टि से यह घोषणा अहम है।अक्सर देखा गया है कि महिलाएँ बहुत छोटे स्तर पर अपना कारोबार करती हैं।इस फंड से उनको मदद मिलेगी।यह महिलाओं केंद्रित योजनाओं को गति देगा जिसमें ग्रामीण रोजगार, शिक्षा और सुरक्षा शामिल हैं।

हर ज़िले में बनेगा गर्ल्स हॉस्टल-

बजट में आधी आबादी के लिए दूसरी अब घोषणा गर्ल्स हॉस्टल खोलने का है। उच्च शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट पाठ्यक्रमों में बेटियों की भागीदारी बढ़ी है। अपने जिले से बाहर जाकर शिक्षा ग्रहण करने वाली लड़कियों के लिए हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल खोलने को घोषणा की गई है।इसे महिला सुरक्षा से भी जोड़कर देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ऐतिहासिक बताया और कहा कि ‘एक महिला वित्त मंत्री द्वारा लगातार नौवां बजट पेश करना भी ‘नारी शक्ति’ का प्रतीक है।’

Read More
Next Story