अब एक जगह मिलेंगे 8वें वेतन आयोग से जुड़े सारे अपडेट्स ,वेबसाइट लॉन्च
x
केंद्रीय कर्मचारी वेतन आयोग से जुड़ी हर जानकारी अब वेबसाइटे सीधे और समय पर हासिल कर सकेंगे।

अब एक जगह मिलेंगे 8वें वेतन आयोग से जुड़े सारे अपडेट्स ,वेबसाइट लॉन्च

आने वाले दिनों में वेबसाइट पर आठवें वेतन आयोग से जुड़े सभी अपडेट दिए जाएंगे। ऐसे में अब केंद्रीय कर्मचारी वेबसाइट के माध्यम से वेतन आयोग से जुड़ी हर बात को जान सकेंगे।


Click the Play button to hear this message in audio format

अगर आप केंद्र सरकार के अधीन काम करते हैं यानी केंद्रीय कर्मचारी हैंं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। 8वें केंद्रीय वेतन आयोग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। केंद्र सरकार ने वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ([https://8cpc.gov.in/](https://8cpc.gov.in/)) लॉन्च कर दी है। वेबसाइट के लाइव होते ही आयोग ने मंत्रालयों, विभागों, केंद्र सरकार के कर्मचारियों और अन्य स्टेकहोल्डर्स से राय और सुझाव आमंत्रित किए हैं।

18 सवालों के ज़रिए मांगी जा रही राय

वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 8वां केंद्रीय वेतन आयोग बेहतर और व्यापक इनपुट के लिए विचार और राय मांग रहा है। इसके लिए MyGov.in पोर्टल पर 18 सवालों की एक संरचित प्रश्नावली अपलोड की गई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जवाब देने वालों की पहचान सार्वजनिक नहीं की जाएगी और सभी उत्तरों का समग्र व अनाम विश्लेषण किया जाएगा।

जवाब जमा करने की अंतिम तारीख सोमवार, 16 मार्च 2026 है। ध्यान रहे कि सभी सुझाव केवल MyGov पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। कागज़ पर लिखे जवाब, ईमेल या PDF के जरिए भेजे गए सुझावों पर आयोग विचार नहीं करेगा।

वेबसाइट पर कौन-कौन से फीचर्स उपलब्ध हैं

भारत सरकार द्वारा शुरू की गई इस वेबसाइट पर कई अहम सेक्शन दिए गए हैं। इनमें नोटिफिकेशन, मीडिया कॉर्नर, टर्म्स ऑफ रेफरेंस और वेतन आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों की जानकारी शामिल है। आने वाले दिनों में आठवें वेतन आयोग से जुड़े सभी अपडेट भी इसी वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे केंद्रीय कर्मचारी वेतन आयोग से जुड़ी हर जानकारी सीधे और समय पर हासिल कर सकेंगे।

पृष्ठभूमि क्या है

सरकार ने पिछले साल 8वें वेतन आयोग का गठन किया था। इससे पहले 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 तक रहा। अब नया वेतन आयोग केंद्र सरकार को केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी, महंगाई भत्ता और पेंशन समेत अन्य विषयों पर अपनी सिफारिशें देगा।

Read More
Next Story