पेट्रोल की कीमतों में 11 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, लग्जरी कार-सुपर बाइक्स चलाने वालों को लगा झटका
x

पेट्रोल की कीमतों में 11 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, लग्जरी कार-सुपर बाइक्स चलाने वालों को लगा झटका

सामान्य पेट्रोल डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल पर 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी कटौती करने का फैसला लिया था जिसके आम लोगों पर महंगे पेट्रोल डीजल का बोझ ना पड़े.


Click the Play button to hear this message in audio format

अगर आप अपनी लग्जरी कार या सुपरबाइक्स में बेहतर माइलेज और इंजन के परफॉर्मेंस के लिए प्रीमियम पेट्रोल या डीजल डलवाते हैं तो आपकी जेब कटने वाली है. सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने अपने प्रीमियम क्वालिटी वाले पेट्रोल डीजल के दामों में भारी भरकम बढ़ोतरी कर दी है. राजधानी दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल डलवाने पर आपको 160 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से पैसे चुकाने होंगे जो पहले 149 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा था.

प्रीमियम पेट्रोल डीजल हुआ महंगा

1 अप्रैल 2026 से सरकारी कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर से लेकर हवाई ईंधन और 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर सभी की कीमतें बढ़ा दी है. और इस कड़ी में प्रीमियम पेट्रोल डीजल भी शामिल है. सबसे बड़ी तेल कंपनी इँडियन ऑयल ने अपने प्रीमियम पेट्रोल XP100 में 11 रुपये की बढ़ोतरी कर 160 रुपये प्रति लीटर कर दिया है जो पहले 149 रुपये प्रति लीटर था. Xtra ग्रीन प्रीमियम डीजल के लिए अब 92.99 रुपये प्रति लीटर का भुगतान करना होगा जिसके लिए पहले 91.49 रुपये भुगतान करना पड़ रहा था. हालांकि सामान्य पेट्रोल डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल पर 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी कटौती करने का फैसला लिया था जिसके आम लोगों पर महंगे पेट्रोल डीजल का बोझ ना पड़े. इससे सरकारी तेल कंपनियों के पेट्रोल डीजल के दामों को स्थिर रखने में मदद मिली थी.

एटीएफ पर यूटर्न

इससे पहले तेल कंपनियों ने हवाई ईंधन के दामों में भी जोरदार बढ़ोतरी करने का फैसला लिया था. जिस हवाई ईंधन के लिए एयरलाइंस को दिल्ली में 96, 638 रुपये किलो लीटर के हिसाब से भुगतान करना पड़ रहा था उसकी कीमत को 1 अप्रैल से सीधे बढ़ाकर 2,07,341 रुपये प्रति किलो लीटर कर दिया गया. हालांकि चंद घंटों के बाद ही सरकारी तेल कंपनियों को अपना फैसला वापस लेना पड़ा. और करीब 8 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ एटीएफ की कीमतों को 1,04,927 रुपये प्रति किलोलीटर किया गया.

कमर्शियल एलपीजी पर सरकार की सफाई

1 अप्रैल से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई. दिल्ली में कीमतों में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2078.50 रुपये नई कीमतें हो गई. अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच शुरू होने के बाद से ये तीसरा मौका है जब कमर्शियल एलपीजी सिलेंदर के दामों में बढ़ोतरी की गई है. कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने सोशल मीडिया में पोस्ट में लिखा, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल इंडस्ट्री होटलों द्वारा किया जाता है और ये डीरेग्युलेटेड प्रोडक्ट है जिसकी कीमतों का निर्धारण बाजार तय करती है. मंत्रालय ने कहा, देश में कुल एलपीजी खपत में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के खपत की हिस्सेदारी 10 फीसदी से कम है. और कीमतों में बढ़ोतरी स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में सप्लाई ठप्प होने से सउदी कॉन्ट्रैक्ट कीमतों में 44 फीसदी उछाल के चलते हुआ है. हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. मंत्रालय ने बताया कि सरकारी तेल कंपनियों को 380 रुपये प्रति सिलेंडर का नुकसान हो रहा है.

Read More
Next Story