युद्ध की चिंता कम होते ही शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स- निफ्टी में उछाल
x

युद्ध की चिंता कम होते ही शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स- निफ्टी में उछाल

अमेरिका-ईरान युद्ध तनाव के बीच मंगलवार को शेयर बाजार में जोरदार उछाल दिखा। सेंसेक्स 650 अंक चढ़ा और निफ्टी 24,300 के करीब पहुंचा, क्रूड गिरने से निवेशकों को राहत मिली।


अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध (US-Israel vs Iran War) के कारण पिछले कुछ दिनों से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही थी। लेकिन मंगलवार को इस गिरावट पर अचानक ब्रेक लग गया और बाजार ने जोरदार वापसी की। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही तेज बढ़त के साथ खुले। इस तेजी के पीछे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध को लेकर दिए गए संकेत और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट को अहम वजह माना जा रहा है।

सेंसेक्स में 800 से ज्यादा अंकों की छलांग

मंगलवार को कारोबार शुरू होते ही बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अपने पिछले बंद 77,566 के मुकाबले करीब 800 अंकों की तेजी के साथ 78,375 पर खुला।कुछ ही मिनटों में तेजी और बढ़ी और सेंसेक्स 900 अंकों से ज्यादा चढ़कर 78,526 के स्तर तक पहुंच गया।

निफ्टी ने भी पकड़ी रफ्तार

एनएसई का प्रमुख इंडेक्स निफ्टी-50 भी मजबूती के साथ खुला। यह अपने पिछले बंद 24,028 के मुकाबले बढ़त लेकर 24,280 पर ओपन हुआ और तेजी जारी रखते हुए 24,303 तक पहुंच गया।

सोमवार को बाजार में मची थी भारी गिरावट

मंगलवार की तेजी से निवेशकों को राहत जरूर मिली है, क्योंकि इससे पहले सोमवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी।सोमवार को सेंसेक्स 78,918.90 के पिछले बंद के मुकाबले गिरकर 77,056 पर खुला था और कारोबार के दौरान 76,424 तक फिसल गया था। हालांकि अंत में थोड़ी रिकवरी हुई, फिर भी सेंसेक्स 1352.74 अंक गिरकर 77,566.16 पर बंद हुआ।वहीं निफ्टी भी 23,868 पर खुलने के बाद दबाव में रहा और अंत में 422 अंकों की गिरावट के साथ 24,028.05 पर बंद हुआ।

बाजार में बदलाव की वजह

विशेषज्ञों के मुताबिक बाजार में अचानक आई इस तेजी के पीछे दो बड़ी वजहें हैं। ईरान युद्ध को लेकर अमेरिका की तरफ से नरम संकेत, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट इन दोनों कारणों से निवेशकों की धारणा में सुधार हुआ और बाजार में खरीदारी बढ़ गई।

Read More
Next Story