सोमवार के भूचाल के बाद रिकवरी के मोड में सेंसेक्स, 1200 अंकों की उछाल
x

सोमवार के भूचाल के बाद रिकवरी के मोड में सेंसेक्स, 1200 अंकों की उछाल

एशियाई शेयर बाजारों में आज तेजी देखी जा रही है। इसका सकारात्मक असर भारतीय बाजार पर नजर आ रहा है। सोमवार को तो शेयर बाजार में तबाही मची हुई थी।


Indian Share Market News: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मंगलवार को बाजार खुलते ही 1200 अंकों की जोरदार बढ़त के साथ उछल गया।वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 350 अंकों की तेजी के साथ ट्रेडिंग की शुरुआत करता दिखा।इस तेजी के माहौल में Tata Steel, Tata Motors और Adani Ports जैसे बड़े शेयर ग्रीन जोन में कारोबार करते नजर आए।

TATA से Zomato तक: इन 10 शेयरों में तेजी

बाजार में सकारात्मक रुझान के बीच कई ब्लू-चिप और सेक्टर लीडर शेयरों ने दमदार प्रदर्शन किया:

Titan: +5.01%

Adani Ports: +3.64%

Bajaj Finserv: +3.05%

Tata Steel: +3.02%

Tata Motors: +3.24%

Axis Bank: +3%

SBI: +2.79%

Zomato: +2.22%

IndusInd Bank: +2.06%

Reliance: +1.20%

इन प्रमुख शेयरों की तेजी से निवेशकों में भरोसा लौटा है और बाजार में पॉजिटिव सेंटिमेंट देखने को मिल रहा है।

एशियाई बाजारों में जबरदस्त रिकवरी

गिफ्ट निफ्टी शुरुआती कारोबार में ही करीब 400 अंक उछल गया और 22,699 के स्तर तक पहुंच गया।

जापान का निक्केई इंडेक्स मंगलवार को 7% की तेजी के साथ कारोबार करता दिखा।

हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स भी 3% की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था।

सोमवार को स्थिति इसके ठीक उलट थी

हांगकांग का हैंगसेंग 9.24%

जापान का निक्केई 8.50%

सिंगापुर 7%

चीन 5.5%

मलेशिया 4.2%

ऑस्ट्रेलिया 4.1%

न्यूजीलैंड 3.6% तक टूट गया था।

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट

सेंसेक्स:

पिछले बंद: 75,364.69

ओपनिंग: 71,449

लो लेवल: 71,425

क्लोजिंग: 73,137.90 (गिरावट: 2226.79 अंक / 2.95%)

निफ्टी:

पिछले बंद: 22,904

ओपनिंग: 21,758

लो लेवल: 21,743

क्लोजिंग: 22,161.60 (गिरावट: 742.85 अंक / 3.24%)

14 लाख करोड़ रुपये का बाजार पूंजीकरण स्वाहा

मेटल, ऑटो और आईटी सेक्टर के स्टॉक्स में 3% से 7% तक की गिरावट आई।बीएसई की लार्जकैप कंपनियों में HUL इकलौती कंपनी रही, जिसका शेयर ग्रीन जोन में बंद हुआ।निफ्टी-50 के सभी स्टॉक्स लाल निशान में बंद हुए थे।सोमवार की गिरावट में निवेशकों को करीब 14 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

अमेरिकी बाजारों का हाल

Dow Jones और S&P 500 सोमवार को रेड जोन में बंद हुए।NASDAQ ने हल्की बढ़त के साथ ग्रीन जोन में क्लोजिंग की।

Read More
Next Story