चांदी के भाव में रफ्तार: रिटेल भाव ने सबको चौंकाया, 3 लाख के पार हुआ भाव
x

चांदी के भाव में रफ्तार: रिटेल भाव ने सबको चौंकाया, 3 लाख के पार हुआ भाव

चांदी ने सोने को पीछे छोड़ दिया, 1 किलो की ईंट 3 लाख के पार, MCX और ब्रांड रिटेल रेट्स में रिकॉर्ड तेजी दर्ज की गयी है। बीते 10 दिन में चांदी 40 हजार रूपये बढ़ी है।


Click the Play button to hear this message in audio format

Silver Rates In Retail : चांदी के दाम रोज नया कीर्तिमान बना रहे हैं। पिछले 10 दिन की बात करें तो चांदी ने सुपरफ़ास्ट रफ़्तार पकड़ते हुए एक किलो की कीमत में 40 हजार रूपये का इजाफा दर्ज किया है। यही वजह भी है कि अब चांदी भी सोने की तरह आम लोगों की पहुँच से दूर होती जा रही है। MCX पर शनिवार को 1 किलो चांदी का भाव ₹2,51,000 तक पहुंच गया, जो शुक्रवार से ₹11,000 ज्यादा है। रिटेल में भाव और भी ऊँचे हैं। मालाबार गोल्ड में 1 किलो की ईंट ₹3,03,399 में बिक रही है।


10 दिनों में चांदी के भाव ( Background & Context )

चांदी का भाव MCX के माध्यम से तय होता है। पिछले 10 दिनों में दिल्ली में लगातार रेट्स में तेजी देखने को मिली। रिटेल रेट्स में तीन प्रमुख ब्रांड - MMTC, JoyAluka और Malabar Gold & Diamond - के ऑनलाइन दाम रिकॉर्ड स्तर पर हैं।

दिनांक 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किग्रा
27 दिसंबर 2025 ₹2,510 ₹25,100 ₹2,51,000 (+11,000)
26 दिसंबर 2025 ₹2,400 ₹24,000 ₹2,40,000 (+6,000)
25 दिसंबर 2025 ₹2,340 ₹23,400 ₹2,34,000 (+1,000)
24 दिसंबर 2025 ₹2,330 ₹23,300 ₹2,33,000 (+10,000)
23 दिसंबर 2025 ₹2,230 ₹22,300 ₹2,23,000 (+4,000)
22 दिसंबर 2025 ₹2,190 ₹21,900 ₹2,19,000 (+5,000)
21 दिसंबर 2025 ₹2,140 ₹21,400 ₹2,14,000 (0)
20 दिसंबर 2025 ₹2,140 ₹21,400 ₹2,14,000 (+5,000)
19 दिसंबर 2025 ₹2,090 ₹20,900 ₹2,09,000 (-2,000)
18 दिसंबर 2025 ₹2,110 ₹21,100 ₹2,11,000 (+3,000)







रिटेल के दाम ( Retail Rates )

रिटेल मार्केट में चांदी के दाम MCX से अधिक हैं। MMTC में 1 किलो की ईंट ₹2,88,380 थी, JoyAluka में ₹2,88,400 और Malabar Gold में ₹3,03,399 रही। यह अंतर आम खरीदारों और निवेशकों के लिए अहम है। जानकार बताते हैं कि 999 शुद्धता वाली चांदी के दाम MCX के भाव से ज्यादा ही होते हैं। इसके अलावा आभूषण हो या फिर चांदी की ईंट तो ज्वेलर ढलाई, मेकिंग चार्ज आदि के नाम पर भी पैसा चार्ज करते हैं।

बाजार पर प्रभाव

तेजी का असर निवेशकों, ज्वैलर्स और आम लोगों पर साफ दिख रहा है। छोटे निवेशक MCX में निवेश को प्राथमिकता दे रहे हैं। लगातार बढ़ते दाम यह संकेत देते हैं कि मांग अधिक है और भाव भविष्य में और ऊँचे रह सकते हैं।

चांदी की बढ़ती डिमांड

चांदी के दाम बढ़ने के पीछे उसकी मांग का बढ़ना भी माना जा रहा है। चांदी की बात करें तो आभूषण में इस्तेमाल के अलावा खाद्य सामग्री में भी होता है, जैसे चांदी के वर्क, आयुर्वेद की दवा में। औद्योगिक इस्तेमाल में भी डिमांड काफी बढ़ी है। इसके अलावा निवेश के लिहाज से बात करें तो पिछले कुछ समय से निवेशक बढ़ चढ़ कर चांदी में निवेश कर रहे हैं। अब देखना यही है कि चांदी की ये रफ़्तार कितनी तेज रहती है और ये दाम कितना ऊपर जाते हैं।


Read More
Next Story