gold-silver rates: चांदी की कीमत में जोरदार उछाल, सोना भी हुआ महंगा
x

gold-silver rates: चांदी की कीमत में जोरदार उछाल, सोना भी हुआ महंगा

gold and silver rates: चांदी की कीमत में सबसे ज्यादा तेजी आई है। 19 दिसंबर 2025 को 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव ₹2,00,336 प्रति किलो था। 26 दिसंबर 2025 को यह बढ़कर ₹2,32,100 प्रति किलो पहुंच गया।


Click the Play button to hear this message in audio format

gold and silver prices: सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025 को तेज बढ़ोतरी देखने को मिली। खासतौर पर चांदी के दाम में जबरदस्त उछाल आया है। 24 दिसंबर के मुकाबले चांदी की कीमत 13 हजार रुपये से ज्यादा बढ़ गई है। वहीं, सोने के भाव में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

22 कैरेट सोना 1,179 रुपये महंगा

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 दिसंबर 2025 को 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,25,150 प्रति 10 ग्राम थी, जो बढ़कर 26 दिसंबर को ₹1,26,329 प्रति 10 ग्राम हो गई। यानी दो दिन में सोना ₹1,179 प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ।

चांदी में सबसे बड़ी छलांग

चांदी की कीमत में सबसे ज्यादा तेजी आई है। 19 दिसंबर 2025 को 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव ₹2,00,336 प्रति किलो था। 26 दिसंबर 2025 को यह बढ़कर ₹2,32,100 प्रति किलो पहुंच गया। यानी करीब एक हफ्ते में चांदी ₹31,000 से ज्यादा महंगी हो चुकी है।

26 दिसंबर 2025 को सोना-चांदी के ताजा रेट

सोना (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट (999): ₹1,37,914 (₹1,287 महंगा)

23 कैरेट (995): ₹1,37,362 (₹1,282 महंगा)

22 कैरेट (916): ₹1,26,329 (₹1,179 महंगा)

18 कैरेट (750): ₹1,03,436 (₹966 महंगा)

14 कैरेट (585): ₹80,680 (₹753 महंगा)

चांदी (999, प्रति किलो)

₹2,32,100 (₹13,117 महंगी)

बुधवार के रेट क्या थे?

बुधवार, 24 दिसंबर को सोना (24 कैरेट) सुबह ₹1,36,635 प्रति 10 ग्राम और शाम को ₹1,36,627 प्रति 10 ग्राम था।

चांदी (999)

सुबह: ₹2,18,954 प्रति किलो

शाम: ₹2,18,983 प्रति किलो

Read More
Next Story