
X Down: अचानक ठप हुआ एलन मस्क का 'X', हजारों यूजर्स हुए परेशान
आउटेज के दौरान कई यूजर्स को लगा कि उनका अकाउंट सस्पेंड या हैक हो गया है क्योंकि ऐप अचानक उन्हें बाहर निकाल रहा था। कुछ यूजर्स जो ऐप खोलने में सफल रहे, वे न तो इमेज अपलोड कर पा रहे थे।
एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) के करोड़ों यूजर्स के लिए एक अजीब स्थिति बन गई। जब दोपहर के करीब 12:30 बजे अचानक दुनियाभर में 'X' की सेवाएं बाधित हो गईं, जिससे यूजर्स न तो अपनी फीड देख पा रहे थे और न ही नए पोस्ट कर पा रहे थे। हालांकि, लगभग 30 से 40 मिनट के संघर्ष के बाद सेवाएं धीरे-धीरे बहाल कर दी गईं।
क्या रही पूरी समस्या?
गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे से ही 'X' के काम न करने की रिपोर्ट्स सामने आने लगीं। कई यूजर्स ने शिकायत की कि उनका ऐप अपने आप लॉग-आउट हो गया और वे दोबारा साइन-इन नहीं कर पा रहे थे। जो यूजर्स पहले से लॉग-इन थे, उन्हें 'Timeline Not Loading' या 'Something went wrong' जैसे मैसेज दिखाई दे रहे थे।
यह समस्या केवल मोबाइल ऐप तक सीमित नहीं थी, डेस्कटॉप यानी वेब ब्राउजर पर भी यूजर्स को इसी तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्लेटफॉर्म पर मौजूद फोटो और वीडियो भी लोड नहीं हो रहे थे, जिससे यूजर्स के बीच हड़कंप मच गया।
डाउनडिटेक्टर के चौंकाने वाले आंकड़े
आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट 'Downdetector' (Ookla) के मुताबिक, इस समस्या के शुरू होते ही शिकायतों की बाढ़ आ गई। मात्र 20 मिनट के भीतर ही प्लेटफॉर्म पर 20,000 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। ज्यादातर यूजर्स ने 'लॉगिन' और 'फीड एक्सेस' न होने की समस्या बताई। आंकड़ों से साफ था कि यह समस्या किसी एक क्षेत्र में नहीं, बल्कि बड़े स्तर पर ग्लोबल आउटेज के रूप में सामने आई थी।
"लगा अकाउंट डिलीट हो गया"
आउटेज के दौरान कई यूजर्स को लगा कि उनका अकाउंट सस्पेंड या हैक हो गया है क्योंकि ऐप अचानक उन्हें बाहर निकाल रहा था। कुछ यूजर्स जो ऐप खोलने में सफल रहे, वे न तो इमेज अपलोड कर पा रहे थे और न ही वीडियो। कई पोस्ट 'Stuck' हो गए, यानी वे प्रोसेस तो हो रहे थे लेकिन पब्लिश नहीं हो पा रहे थे। इस दौरान मेटा का नया प्लेटफॉर्म 'Threads' भी चर्चा में रहा, जहां कई यूजर्स ने शिफ्ट होकर अपनी नाराजगी जाहिर की।
राहत की बात यह रही कि एलन मस्क की टेक्निकल टीम ने इस समस्या पर तेजी से काम किया। लगभग 30-40 मिनट के बाद 'X' सामान्य रूप से चलने लगा। आमतौर पर इस तरह के तकनीकी ग्लिच (Technical Glitch) एक से दो घंटे में ठीक कर दिए जाते हैं, लेकिन समस्या की जटिलता के आधार पर इसमें ज्यादा समय भी लग सकता है। फिलहाल, प्लेटफॉर्म सुचारू रूप से काम कर रहा है, लेकिन कंपनी की ओर से आउटेज के सटीक कारण का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है।

