बीते समय में बेंगलुरु के लिए भारत सरकार की ओर हजारों करोड़ रुपए की योजनाएं शुरू की गई हैं। आज इस अभियान को नई गति मिल रही हैआज बेंगलुरु मेट्रो येलो लाइन का शुभारंभ हुआ है। मेट्रो फेज-3 आधारशिला भी रखी गई है। साथ ही देश के अलग अलग हिस्सों के लिए तीन नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाई गई है।

बेंगलुरु से बेलगावी के बीच वंदे भारत की सेवा शुरू हुई है। इससे बेलगावी के व्यापार और टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा नागपुर से पुणे और श्री माता वैष्णो देवी कटरा से अमृतसर के बीच भी वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू हुई है। 

Read More
Next Story