राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि भारत अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और दुनिया की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने के लिए तैयार है. यह सफलता किसानों और मजदूरों की कड़ी मेहनत, नीति निर्माताओं और उद्यमियों की दूरदर्शिता और देश के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है.

Read More
Next Story