रवनीत सिंह बिट्टू पर निशाना


पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कहते हैं, "...उस व्यक्ति (रवनीत सिंह बिट्टू) को शर्म आनी चाहिए, उसे तीन बार सांसद बनाया गया. उसे कुछ भी नहीं पता था लेकिन इसके बावजूद राहुल गांधी ने उसे तीन बार सांसद बनाया और आज वह कहता है कि राहुल गांधी आतंकवादी है. राहुल गांधी आपके कहने से आतंकवादी नहीं बन जाएगा लेकिन देश की जनता आपकी मानसिकता के बारे में जान रही है और आप कितने कृतघ्न हैं कि अपने आकाओं को खुश करने के लिए कुछ भी कह रहे हैं... ऐसी राजनीति अच्छी नहीं है, लोग इसे विश्वासघात, कृतघ्नता कहते हैं..

Read More
Next Story