ईस्टर  के अवसर पर पोप फ्रांसिस कुछ समय के लिए सेंट पीटर्स स्क्वायर में हजारों श्रद्धालुओं के सामने आए और उन्हें आशीर्वाद दिया। उन्होंने लोगों को ईस्टर की शुभकामनाएं भी दीं।हालांकि, इस वर्ष पोप ने ईस्टर प्रार्थना समारोह (पियाजा की प्रार्थना) में स्वयं भाग नहीं लिया। इसकी जिम्मेदारी उन्होंने सेंट पीटर्स बेसिलिका के सेवानिवृत्त कार्डिनल एंजेलो कोमास्ट्री को सौंपी।यह कदम उनकी स्वास्थ्य संबंधी स्थितियों के चलते उठाया गया माना जा रहा है, क्योंकि हाल के महीनों में उनकी सार्वजनिक उपस्थिति सीमित रही है।

Read More
Next Story