दिल्ली पुलिस ने किया अलकायदा मॉड्यूल का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से 11 लोगों को गिरफ्तार करने और तीन अन्य को हिरासत में लेने के बाद अलकायदा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया. अधिकारियों का कहना है कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर अभियान चलाया गया. जो लोग पकड़े गए हैं, उनकी पहचान हसन अंसारी, इनामुल अंसारी, अल्ताफ अंसारी, अरशद खान, उमर फारुक, शाहबाज अंसारी, डॉ. इश्तियाक अहमद, मोतीउर, रिजवान, मुफ्ती रहमतुल्लाह और फैजान के रूप में हुई है.

Read More
Next Story